मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस समारोह आयोजित
• नशा, विनाश का कारण : नशा मुक्त समाज ही हमारा लक्ष्य

दरभंगा : अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध और अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त भारत अभियान”के तहत अंबेडकर सभागार,दरभंगा में स्मरणीय कार्यक्रम का हुआ आगाज।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, उप निदेशक जन संपर्क,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने संयुक्त रूप से से दीप प्रज्ज्वलित कर दिये।
*कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना*।
** *इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग निवारण दिवस के अवसर पर नशे के विरुद्ध एकजुट होकर एक स्वस्थ,समृद्ध एवं सशक्त समाज के निर्माण हेतु उप विकास आयुक्त द्वारा सभी को संकल्प दिलाया गया*।
उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि नशा छोड़ने से लाभ ही लाभ होता है।
उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का लक्ष्य है कि मादक पदार्थ के सेवन पर अंकुश लगाकर एक सशक्त, स्वस्थ एवं समाज का निर्माण करना। उन्होंने समाज के युवा पीढ़ी से अनुरोध किया कि नशा न करें।
उन्होंने विद्यार्थियों को कर्तव्य का पाठ पढ़ाया ,।विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए उन्होंने मोटिवेट भी किया ।
*उपनिदेशक ने कहा कि गरीबी में जन्म लेना कोई गुनाह नहीं है ,किंतु गरीबी में मर जाना बहुत बड़ा गुनाह है ।ज्ञान के माध्यम से आप बहुत ऊंचे उठ सकते हैं ज्ञान के बिना बहुत नीचे भी जा सकते है*।
इस अवसर पर उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नेहा कुमारी आदि पदाधिकारी,कर्मी गण एवं बच्चे गण उपस्थित थे।
सहायक निदेशक ने बताया गया कि यह अभियान 01 जून, 2025 से विभिन्न स्थानों पर चलाया गया।
किलकारी के बच्चों ने इस अवसर पर अपनी कला का प्रदर्शन किया,जिसमें चित्रकला (मिथिला पेंटिंग),शतरंज और कबड्डी जैसे विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल थी। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और समाज में जागरुकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही विजेताओं को उपनिदेशक, सहायक निदेशक उत्पाद अधीक्षक ने संयुक्त रूप सेमेडल और प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।
सभी ने मिलकर इस सराहनीय पहल की सराहना की और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर नशा मुक्ति केंद्रों जैसे रोशनी नशा मुक्ति केंद्र और डीएमसीएच नशा मुक्ति केंद्र में रह रहे लाभार्थियों के बीच भी जागरुकता फैलाई गई। साथ ही मास्टर प्रशिक्षक को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से कलाकारों ने आम जनता को नशे के खिलाफ जागरूक किया और उन्हें नशे की लत छोड़ने के लिए प्रेरित किया। नाटक में बताया गया कि एक होनहार युवक बाहर पढ़ने के लिए जाता है और नशे के आगोश में डूब जाता है उसे उसका जीवन नारकीय हो जाता है।
कार्यक्रम का समापन बच्चों द्वारा आयोजित एक प्रभात फेरी के साथ हुआ,जिसमें उन्होंने “नशा मुक्त भारत” के नारे लगाते हुए शहर में जागरूकता का संदेश फैलाया।
यह आयोजन नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सरकार, गैर-सरकारी संगठनों और आम नागरिकों के संयुक्त प्रयासों को दर्शाता है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal