Breaking News

दरभंगा जिला के उद्यमियों के समस्याओं का निवारण के लिए प्रत्येक मंगलवार को प्रबंधक निदेशक, बियाडा करेंगे बैठक    

 

*जिला के उद्यमियों के समस्याओं का निवारण के लिए प्रत्येक मंगलवार को प्रबंधक निदेशक, बियाडा करेंगे बैठक

 

 

बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में अवस्थित उद्यमियों की समस्याओं के निवारण /समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार (कार्य दिवस) को अपराह्न 03ः00 बजे से स्थानीय आयुक्त एवं प्रबंधक निदेशक बियाडा  कुंदन कुमार की अध्यक्षता में ‘‘शिकायत निवारण’’  बैठक आयोजित की जाती है।

उप निदेशक, जन सम्पर्क श्री सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा कि इस बैठक में बियाडा के अन्तर्गत संचालित औद्योगिक इकाइयों के उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है, ताकि उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान किया जा सके।

उन्होंने कहा कि उद्यमी अपनी सुविधानुसार hybrid Format (Online/Offline) के माध्यम से इस बैठक में भाग ले सकते है।

• उन्होंने कहा कि बैठक में भाग लेने के लिए उद्यमी को बियाडा की वेवसाईट www.biada1.bihar.gov.in पर निबंधन कर सकते है। विशेष जानकारी के लिए टॉल फ्री नम्बर – 7280004800 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 

 

 

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *