• जाले प्रखंड के डोगरा में 21 जून को 14 वर्षीय मुस्लिम बच्ची का निर्मम बलात्कार और हत्याकांड के खिलाफ प्रतिवाद मार्च।
सप्ताह बीत जाने के बाद भी बलात्कारियों की गिरफ्तारी क्यों नही नीतीश सरकार जबाव दें-माले

दरभंगा आज ऐपवा, आइसा, आर वाई ए, इंसाफ मंच एवं भाकपा माले ने जाले प्रखंड के डोगरा में 14 वर्षीय मुस्लिम बच्ची के साथ बलात्कार एवं हत्याकांड के अपराधियों की गिरफ्तारी, उच्चस्तरीय जांच एवं मेडिकल बोर्ड के जरिए पोस्टमार्टम की मांग को लेकर लहेरियसराय धरना स्थल से टावर तक प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व भाकपा माले नेता अभिषेक कुमार, देवेंद्र कुमार साह, केशरी कुमार यादव, सरफराज अंसारी एवं ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी कर रहीं थीं।
लहेरियासराय टावर पर सभा को संबोधित हुए आइसा के राष्ट्रीय महासचिव प्रसेनजीत कुमार ने कहा कि इस रेप और हत्याकांड के अपराधियों को सत्ता सरकार का संरक्षण प्राप्त है। जिसके कारण एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को प्रभावित करने की कोशिश हुई है। पुलिस प्रशासन द्वारा किसी तरह मैनेज करने की कोशिश शर्मनाक है।
इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नयाज अहमद ने कहा कि प्रशासन डूब कर मौत दिखने की साजिश में लगी है। यह शर्मनाक है। इस घटना का उच्च स्तरीय जांच और मेडिकल बोर्ड के जरिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करना होगा।
ऐपवा जिला अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि भाजपा- जदयू राज में लगातार महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाओं में वृद्धि हुई है। सरकार और पुलिस प्रशासन अपराधियों को जेल भेजने के बजाय बचाने में लगी हुई है। जाले रेप एवं हत्याकांड में भी यही हो रहा है। प्रशासन अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार करें वरना आंदोलन तेज किया जाएगा।
RYA जिला सचिव अमित पासवान ने कहा कि भाजपा जदयू राज में दलित,पिछड़ों, मुस्लिमों, महिलाओं पर हमला तेज हुआ है और हमलावर अपराधियों को खुली छूट दिया गया है। इसका ही उदाहरण जाले रेप और हत्याकांड है।
भाकपा माले जाले प्रखंड सचिव ललन पासवान ने कहा कि जो लोग भी इस कांड की लीपापोती करने में लगे है उसको जनता जवाब देने का काम करेगी। अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
भाकपा (माले) राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, इंसाफ मंच जिला सचिव मकसूद आलम, पप्पू खां, ऐपवा जिला सचिव शनीचरी देवी , भाकपा (माले) नगर सचिव कामेश्वर पासवान, भाकपा (माले) जिला स्थाई समिति सदस्य अशोक पासवान, प्रिंस कुमार कर्ण, खेग्रामस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र कुमार, रंजन प्रसाद सिंह, अधिवक्ता गुलाम अंसारी,किसान महासभा के नेता केशरी कुमार यादव, जयनारायण यादव, शिवन यादव, प्रो 0कल्याण भारती, दिलीप यादव, इंद्रजीत कुमार, कमरे आलम, रामलाल पासवान, सरफराज अंसारी, शिवचंद्र पासवान, अजहर अंसारी,
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal