Breaking News

   • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के खाते में डी.बी.टी के माध्यम से बढ़ी हुई राशि हस्तांतरित की गई। 

 

• सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के खाते में डी.बी.टी के माध्यम से बढ़ी हुई राशि हस्तांतरित की गई।

 

 

• कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया

दरभंगा   मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य के 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से बढ़ी हुई दर से 1227.27 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि अब 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दी गई है,जिसका लाभ राज्य की एक बड़ी आबादी को मिलेगा।

इस अवसर पर  मुख्यमंत्री  ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए हमलोग निरंतर प्रयासरत हैं ताकि सभी एक सम्मानजनक तथा बेहतर जीवन व्यतीत कर सकें।

आज प्रेक्षागृह दरभंगा में  सांसद दरभंगा डॉ. गोपाल जी ठाकुर,  राज्यसभा सांसद  धर्मशिला गुप्ता,  विधायक बेनीपुर  विनय कुमार चौधरी, आयुक्त दरभंगा प्रमंडल  कौशल किशोर, जिलाधिकारी  कौशल कुमार की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

• जिलाधिकारी  कौशल कुमार द्वारा  मुख्यमंत्री का संदेश-

सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों, बिहार सरकार की नीति “न्याय के साथ विकास” पर आधारित है,जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को न्यायसंगत और समान अवसर प्रदान करना है।

हमारी यह प्रतिबद्धता है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है,जिनका लक्ष्य समाज के कमजोर वर्गों को सहायता और संबल देना है ताकि उनके आत्मसम्मान में वृद्धि हो एवं उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर मिले।

राज्य सरकार आपके सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। हम जानते हैं कि आपको सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना केवल सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं बल्कि हम सबका नैतिक कर्तव्य भी है।

इसी क्रम में यह जानकारी साझा करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है कि हमारी सरकार ने वृद्ध,विधवा एवं दिव्यांगजनों को दी जा रही पेंशन की राशि को माह जून,2025 से 400 रूपये प्रतिमाह से बढाकर 1100 रुपये प्रतिमाह करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है और आज राज्य के सभी पेंशनधारियों को बढ़ी हुई राशि का हस्तांतरण सीधे उनके बैंक खाते में किया जा रहा है। इसका लाभ राज्य के 1 करोड़ 11 लाख 69 हजार पेंशनधारियों को होगा।

मैं इस अवसर पर सभी पेंशनधारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ और आशा करता हूँ कि पेंशन योजना की राशि बढ़ाने के निर्णय से आप सभी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा,पढ़कर सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को सुनाया गया।

विधायक बेनीपुर  विनय कुमार चौधरी ने कहा कि आज का दिन खुशी का दिन है, मुख्यमंत्री  द्वारा पिछले महीने घोषणा किया गया था और आज लागू किया गया।

राज्यसभा सांसद  धर्मशिला गुप्ता ने कहा कि आज का दिन बिहार के लिए गौरवान्वित करने वाला दिन है, वृद्धापेंशन,विधवा पेंशन और लक्ष्मीबाई पेंशन योजना समाज के गरीब,शोषित,वंचित सभी वर्गों के लोगों को जो आकांक्षाएं थी, प्रधानमंत्री एवं  मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में पूरा हुआ।

सांसद दरभंगा डॉ.गोपाल जी ठाकुर ने सर्वप्रथम  प्रधानमंत्री  एवं  मुख्यमंत्री  के कार्यों का सराहना किया।

उन्होंने कहा कि पेंशनधारियों को पेंशन 400 से 1100 रुपए

बढ़ाया गया है।  मुख्यमंत्री जी के इस ऐतिहासिक कार्य के लिए हार्दिक अभिनंदन करता हूँ।

• उल्लेखनीय है कि जिला में 04 लाख,29 हजार से अधिक की पेंशन भोगियों को जून माह से 400 रूपये से बढ़ाकर 1100 रूपये उनके खातों में डीबीटी के माध्यम दी गई। साथ ही 6 प्रकार की पेंशन सामाजिक सुरक्षा के द्वारा प्रदान की जाती है, जिनमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना,बिहार निःशक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता तथा पेंशन योजना शामिल है।

कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नेहा कुमारी के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता के परीक्षित,अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस श्रीमती चांदनी सिंह, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग  नेहा कुमारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

 

 

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *