• डीएम ने जनता दरबार में किये कई समस्याओं का निष्पादन
• जनता दरबार में 28 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित

दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जनता के दरबार में आयें परिवादियों की समस्याओं को को बड़े धैर्य से सुना और कई समस्याओं का त्वरित निवारण किया और शेष आवेदनों को समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।
आज जनता दरबार में हर घर नल जल योजना,बिजली विभाग,शिक्षा,बैंक ऋण,समाज कल्याण विभाग, खाद्य आपूर्ति, ग्रामीण विकास विभाग,सामाजिक सुरक्षा विभाग से संबंधित आवेदन आए।
बिहार सरकार का लक्ष्य है कि जन शिकायतों को समाधान में सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाए।
• कौशल कुमार जिलाधिकारी दरभंगा ने सभी से संबंधित शिकायतों को सुना और कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया।
• उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कहा कि नल जल योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है,इसे प्राथमिकता के आधार पर जल की समस्या दूर कराना सुनिश्चित करें।
• जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी को कहा कि शिकायतों को निष्पादन में सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रशांत कुमार,नोडल आईटी सेल पूजा चौधरी आदि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal