• दरभंगा हवाई अड्डा पर विकास कार्यों की प्रगति को लेकर डीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक।

दरभंगा जिलाधिकारी के कार्यालय प्रकक्ष में जिलाधिकारी, कौशल कुमार की अध्यक्षता में दरभंगा हवाई अड्डा पर चल रहे कार्यों की प्रगति को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी द्वारा रनवे विस्तार, सिविल एंक्लेव निर्माण, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने हेतु भूमि अधिग्रहण, सम्पर्क पथ आदि के संबंध में एयरपोर्ट के अधिकारियों कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी द्वारा सिविल एंक्लेव निर्माण की प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि तय समय सीमा के अंदर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
दरभंगा हवाई अड्डा को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने को लेकर 90 एकड़ भूमि अधिग्रहण की समीक्षा के क्रम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि भू-अर्जन को लेकर अधिघोषणा का प्रकाशन कर दिया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दरभंगा हवाई अड्डा में चल रहे कार्यों को तय समय सीमा के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal