Breaking News

मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत सभी लंबित योजनाओं को निर्धारित गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करायें -डीएम

मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत सभी लंबित योजनाओं को निर्धारित गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करायें -डीएम


दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में (कार्यालय कक्ष ) मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत लंबित सभी योजनाओं को निर्धारित गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने को लेकर की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक बुडको दरभंगा अभय कुमार को 2024-25 के लंबित योजनाओं को निविदा कर शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने 2025-26 योजनाओं का प्राक्कलन जल्द से जल्द बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्राथमिकता सूची में प्राप्त योजनाओं को प्राक्कलन बनाकर शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।
बैठक में बताया गया की अब तक 2024-25 में कुल 67 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। 20 योजना में कार्य आदेश दिया गया है,11 योजना में निविदा निष्पादन की प्रक्रिया में है,09 योजना में दावा आपत्ति की प्रक्रिया में है तथा 15 योजना का निविदा किया गया है,07 योजना का दावा आपत्ति को लेकर वेबसाइट पर अपलोड किया गया है, दो योजना के लिए पुनः निविदा किया गया है,शेष लंबित योजना को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
बैठक में वरीय उप समाहर्ता निशांत कुमार,परियोजना निदेशक बुडको अभय कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *