• बिहार पुलिस प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर डीएम एवं एसएसपी ने संयुक्त आदेश किया जारी
• जिला के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी बिहार पुलिस की परीक्षा

जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा जारी संयुक्त आदेश के तहत केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार पुलिस में “सिपाही” के रिक्त 19,838 पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 16 जुलाई 20 , 23 , 27 , 30 एवं 03 अगस्त 2025 को एकल पाली में 12.00 बजे मध्याह्न से 02.00 बजे अपराह्न तक दरभंगा जिला के शहरी क्षेत्र स्थित 22 निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर होगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त परीक्षा को हर हाल में कदाचार मुक्त एवं सुचारूपूर्वक सम्पन्न होगा।
केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को कमशः जिला में उक्त परीक्षा का परीक्षा संयोजक एवं सहायक परीक्षा संयोजक नामित किया गया है।
उक्त परीक्षा में परीक्षा केन्द्र पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा तिथि को अनुमंडल पदाधिकारी,सदर, दरभंगा सभी परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर के परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (द०प्र०स०) की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा जारी करेंगे ।
*केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक प्रत्येक परीक्षा तिथि को परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 09.00 बजे तक निश्चित रूप से उपस्थित रहेंगे। केन्द्राधीक्षक परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारी पूर्व में ही कर लेंगे।*
*प्रवेश पत्र पर जिस अभ्यर्थी की जो परीक्षा केन्द्र एवं तिथि आवंटित किये गये हैं,उन्हें उसी परीक्षा केन्द्र पर उसी तिथि को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति होगी।*
*परीक्षा पर्षद से अभ्यर्थी के ई-प्रवेश पत्र,केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की वेबसाइट से डाउनलोड करने हेतु निर्देशित किया गया है।*
*अभ्यर्थियों के e-Admit Card पर छपे फोटो एवं पहचान पत्र के साथ मिलान करते हुए परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।*
*अभ्यथियों को ओ.एम.आर शीट में अंकन हेतु पेन प्रश्न-पुस्तिका के साथ ही उपलब्ध करायी जायेगी।
*परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थी के साथ किसी भी प्रकार की लेखन सामग्री ले जाने पर निषेध रहेगा। यह केन्द्राधीक्षक, स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह प्रेक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।*
केन्द्राधीक्षक अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने के लिए प्रत्येक परीक्षा तिथि को 09.30 बजे परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार को खोल देंगे।
*परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार के समीप कमरों का घेरा बनाकर अभ्यर्थियों को Frisking के बाद ही परीक्षा कक्ष में जायेंगे।*
10.30 बजे परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार को बंद हो जायेगी।
इसके उपरान्त किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश नहीं होगा।
अभ्यर्थी परीक्षा समाप्ति के बाद ही परीक्षा केन्द्र से बाहर जायेंगे। कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर Wrist Watch (सामान्य / Smart) इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा Whitener, eraser एवं blade जैसी सामग्री नहीं ले जायेंगे। परीक्षा कक्ष में वीक्षक पुनः अभ्यर्थियों की Frisking कर आश्वस्त हो लेंगे कि उनके पास काई भी वर्जित सामग्री नहीं है।
एक बेंच पर दो से अधिक अभ्यर्थी नहीं बैठेगे तथा एक बेच से दूसरे बेच की समानान्तर दूरी कम से कम तीन फीट अवश्य होगी ।
केन्द्राधीक्षक सीट प्लान के अनुसार प्रत्येक परीक्षा कक्ष/ हॉल में अभ्यर्थियों के 24 के गुणक में ही बैठने की व्यवस्था करेंगे। किसी भी परीक्षा कक्ष में इसके खंडित नहीं करेंगे। किसी भी स्थिति में प्रत्येक कमरे में प्रत्येक श्रृंखला का अंतिम अभ्यर्थी 4 के गुणक में नहीं रहेंगे।
पर्षद द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं डिजिटल तरीके से बायोमैट्रिक निशान (दोनों हाथों के अंगूठों का निशान) लेने की व्यवस्था है।
परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर भी सभी अभ्यर्थियों की फोटो ली जायेगी। परीक्षा शुरू होने के उपरान्त परीक्षा कक्ष में, प्रत्येक अभ्यर्थी के फोटो और वीडियो उनके प्रवेश पत्र के साथ लिये जायेंगे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal