Breaking News

• समाजसेवी कालीचरण ने आरटीपीएस काउंटर चालू कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पंचायती राज पदाधिकारी को सौंपा पत्र

 

• समाजसेवी कालीचरण ने आरटीपीएस काउंटर चालू कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पंचायती राज पदाधिकारी को सौंपा पत्र

दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत भच्छी गांव में पंचायत सरकार भवन स्थित आरटीपीएस काउंटर को चालू कराने हेतु समाजसेवी सह पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी कालीचरण यादव ने जिलाधिकारी एवं पंचायती राज पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है

 

वहीं श्री यादव ने कहा कि भच्छी पंचायत के पंचायत भवन में बहुत दिनों से आरटीपीएस काउंटर चालू नहीं होने से ग्रामीण वृद्ध महिलाओं, छात्र छात्राओं को आरटीपीएस से संबंधित कार्य के लिए प्रखंड, आंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है।

 

जो पंचायत से 10 किलोमीटर की दूरी पर है। लू व गर्मी के दिनों में जाने में ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिससे पंचायत के ग्रामीणों को जाति/आय/आवासीय / जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड/कन्या विवाह योजना / ईडब्लू०यूएस०/ ई० बी० सी०/ दाखिल खारिज / परिमार्जन / जमिन का रशिद / एल० पी० सी० एवं अन्य महत्व पूर्ण प्रमाण-पत्र के लिए प्रखंड का चक्कर लगाना पड़ता है। जिससे समय और धन दानों का नुकसान होता है। इसके लिए कई बार सम्बंधित पदाधिकारी को पत्र दिया गया है लेकिन आज तक कोई कार्य नहीं हुआ है। सम्बंधित पदाधिकारी ने जल्द से जल्द चालू करवाने का आश्वासन दिया है

 

मौके पर रंजीत कुमार यादव, रामप्रवेश यादव, रामाश्रय यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *