सेवा में,
श्री हरी सहनी
माननीय मंत्री महोदय,
बिहार सरकार पटना
विषय:- नल जल योजना में त्रुटि
व पेय जल के भीषण
संकट के संबंध में
निवेदन।
महाशय,
निवेदन पूर्वक कहना है कि ग्राम – दोमें धुरिया, वार्ड नं -14 , पंचायत – ननौरा में नल जल योजना के तहत पिछले पंचवर्षीय में नल जल का टंकी (समर सेवल) लगाया गया। जहां ग्रामीणों के घर न तो नल का टोटी लगा और पाइप भी जगह जगह टूटा फूटा हैं , जिसके कारण ग्रामीणों को आज तक एक बूंद पानी नसीब नहीं हुआ।वही पिछले दो महीना से गांव के सभी निजी चापाकल ,नदी, नाला व खेत खलियान सूखा पड़ा है , जिसके कारण ग्रामीणों व माल जाल एवं किसान भीषण जल संकट से गुजर रहा है।
अतः श्रीमान से प्रार्थना हैं कि उपरोक्त समस्या को अपने स्तर से निदान करने का कृपा किया जाय। जिसके लिए श्रीमान हम सभी ग्रामीण सदा आभारी रहेंगे।
आपका विश्वासी
मिथिलेश सहनी
ग्राम दोमे धुरिया
वार्ड नं -14
पंचायत – ननौरा
प्रखंड – केवटी
जिला – दरभंगा
दिनांक – 13.07.2025
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal