Breaking News

• छोटाईपट्टी पंचायत में लगातार हुई कई डकैती कांड में प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ पंचायतवासियों नें की बैठक 

 

• छोटाईपट्टी पंचायत में लगातार हुई कई डकैती कांड में प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ पंचायतवासियों नें की बैठक

आज छोटाईपट्टी पंचायत भवन में

विगत कुछ दिनों में पंचायत में हुए कई भीषण डकैती में अभी तक प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ और आगे ऐसी घटना न हो इसकी रोकथाम की रणनीति को लेकर उपमुखिया बेचन सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें आमजनों ने प्रशासनिक लचर व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। जिसमें आज सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की जल्द एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन के आला अधिकारी से मुलाकात करेगी। जिसमें आला अधिकारियों को पंचायत में घट रहे अपराधी घटनाओं से अवगत कराएंगे। उसके बाद भी अगर धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो फिर पंचायतवासी लोकतांत्रिक तरीके सें आन्दोलन करेगी। वहीं पंचायत में घट रहे अपराधी घटना व पंचायत में नशीली पदार्थ की बिक्री और सेवन के खिलाफ अगले रविवार 20 जुलाई को प्लस टू उत्क्रमित विद्यालय छोटाईपट्टी के प्रांगण में एक महापंचायत का आयोजन दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। ज्ञात हो कि विगत दिनों पंचायत के वार्ड 16 निवासी मोहम्मद शिबू के घर में लगभग 1.5 करोड़ की डकैती, वार्ड 12 के वार्ड सदस्य मोहम्मद दिलशाद के घर में लगभग 10 लाख की डकैती और पंचायत के वार्ड नंबर 3 के निवासी रघुवंश प्रसाद सिंह ऊर्फ फूल बाबू के मकान में रह रहे रेंटर के लगभग 10 लाख समान डकैती हुई है। दो घरों में दो बार डकैत आऐ लेकिन पंचायतवासियों की सक्रियता से डकैत डकैती में विफल रहा। उक्त घटनाओं में प्रशासन के द्वारा आज तक कोई भी उद्वेदन नहीं किया गया। बैठक में उपस्थित पीड़ित परिवार के दिलशाद अनवर के साथ मुखिया प्रतिनिधि पप्पू जी, राजेश मंडल, शरद कुमार सिंह, रामसेवक राम, मो नेमत, मो केसर, चन्दन सिंह, अविनाश सिंह, मो आफताब आलम, मो अशरफ जमाल एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *