Breaking News

• डीपीआरओ कार्यालय में ईवीएम (डिमॉन्स्ट्रेशन) प्रदर्शन केंद्र का हुआ उद्घाटन

 

• डीपीआरओ कार्यालय में ईवीएम (डिमॉन्स्ट्रेशन) प्रदर्शन केंद्र का हुआ उद्घाटन

 

• आम मतदाता ई वी एम के प्रकिया के संबंध में समझ सकेंगे

दरभंगा  जिला सूचना भवन के भूतल पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र (डिमॉन्स्ट्रेशन) का उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी  कौशल कुमार के कर कमलों से फीता काट कर किये।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार,अपर समाहर्ता विभागीय जांच,अनुमंडल पदाधिकारी सदर  विकास कुमार,उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार आदि पदाधिकारी गण एवं कर्मी गण उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा डम्मी मतदान कर बीयू,सीयू एवं वीवी पैट का परीक्षण किया गया एवं उपस्थित पदाधिकारी गण द्वारा भी ईवीएम व वीवी पैट का परीक्षण डम्मी मत डालकर किया गया।

इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि ईवीएम डेमोंसट्रेशन केंद्र का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण एवं जागरूकता हेतु दो ईवीएम रखा गया है।

कोई भी मतदाता यहाँ आकर ईवीएम वीवी पैट से मतदान करने की प्रक्रिया या ईवीएम व वीवी पैट से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। •कार्यालय अवधि में आकर कोई मतदाता ई वी एम से मतदान की प्रक्रिया के बारे में समझ सकते हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आम आदमी को जानकारी देने हेतु मास्टर ट्रेनर की भी प्रतिनियुक्ति की गई है,। नागरिक जान और समझ पाएंगे कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान कैसे दिया जाता है।

 

Check Also

दरभंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहवाड़ा में “आपातकालीन परिस्थितियों में जनस्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

🔊 Listen to this     दरभंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहवाड़ा में “आपातकालीन परिस्थितियों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *