Breaking News

    आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल कौशल किशोर की अध्यक्षता में तीनों जिला के जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम के साथ प्रमण्डल स्तरीय खाद्य आपूर्ति को लेकर बैठक की गई।

 

• आयुक्त ने खाद्य आपूर्ति की बैठक

 

आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल कौशल किशोर की अध्यक्षता में तीनों जिला के जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम के साथ प्रमण्डल स्तरीय खाद्य आपूर्ति को लेकर बैठक की गई।

बैठक में आयुक्त महोदय ने सर्वप्रथम जिला आपूर्ति पदाधिकारी समस्तीपुर, मधुबनी एवं दरभंगा से जन वितरण प्रणाली विक्रेता के अनुज्ञप्ति के संबंध में जानकारी लिया।आयुक्त महोदय ने तीनों जिला के आपूर्ति पदाधिकारी को जन वितरण प्रणाली विक्रेता के रिक्त पदों का विज्ञापन जल्द से जल्द निकालने का निर्देश दिया, साथ ही रिक्त पद को भरने को कहा।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी,दरभंगा एवं मधुबनी द्वारा बताया गया कि विज्ञापन निकाली गई है।

उन्होंने तीनों जिला आपूर्ति पदाधिकारी को अपने जिले के प्रत्येक प्रखण्ड का जून माह में जनरेट नये राशन कार्ड की जाँच स्वयं करने का निर्देश दिया।

उन्होंने यूनिक आईडी कार्ड के अंत में 01-05 तक नंबर वाले कार्ड का जाँच करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी जिला आपूर्ति पदाधिकारी से जन वितरण प्रणाली दुकान की निरीक्षण के संबंध में फीड बैक ूलिया।

आयुक्त महोदय ने कहा कि किस पदाधिकारी को कितना लक्ष्य दिया गया था, कितना जाँच किया गया है, निरीक्षण प्रतिवेदन उपलब्ध करावें।

उन्होंने ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण कराने का निर्देश दिया, साथ ही निरस्त करने योग्य कार्डधारी को निरस्त करने का निर्देश दिया।

आयुक्त महोदय ने धान अधिप्राप्ति को लेकर भी समीक्षा किया।

आयुक्त महोदय ने तीनों जिला के जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम से खाद्य के संबंध में जानकारी लिया, साथ ही सर्टिफिकेट केस के लंबित मामलों को निष्पादन करने का निर्देश दिया।

बैठक में आयुक्त के सचिव सत्येंद्र कुमार, क्षेत्रीय प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी दरभंगा राकेश रंजन एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *