• डीएम एवं एसएसपी ने संयुक्त रूप से दण्डाधिकारी,कार्यपालक सहायक एवं सभी केन्द्राधीक्षक को किया ब्रीफिंग
• सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए फूल प्रूफ व्यवस्था
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा सभी प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी,कार्यपालक सहायक एवं सभी केन्द्राधीक्षक को केंद्रीय चयन सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर संयुक्त ब्रीफिंग किया।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि उक्त परीक्षा में परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त कार्यपालक सहायक परीक्षा केन्द्र पर कार्यरत नियंत्रण कक्ष एवं सी०सी०टी०वी० कार्य का निगरानी (Monitoring) करेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्राधीक्षक परीक्षा केंद्र के गेट पर ही प्रथम लेयर का जांच करना सुनिश्चित करेंगे,द्वितीय लेयर का जांच शिक्षक परीक्षा हॉल के अंदर करेंगे,किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक कागजात,ब्लूटूथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस,परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जायेगा ,केंद्राधीक्षक सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने स्टेटिक मजिस्ट्रेट को हर एक गतिविधि पर नजर रखने का निर्देश दिया।
परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन वर्जित है,यदि किन्हीं के पास मोबाइल फोन पाए जाते हैं,तो उन पर विधिसमत कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने केंद्राधीक्षक को परीक्षा कक्ष के अंदर एक महिला वीक्षक एवं एक पुरुष वीक्षक को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया।
• जिलाधिकारी ने कहा कि जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहकर परीक्षा को स्वच्छ,कदाचारमुक्त एवं सूचारूपूर्वक संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने केंद्राधीक्षकों को वीक्षक को प्रशिक्षण देने को कहा। आदेश का अवहेलना करने पर केंद्राधीक्षकों एवं अन्य पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कार्यपालक सहायक को कहा कि कैमरा काम कर रहा है कि नहीं एक दिन पूर्व ही जांच कर लेंगे,सीसीटीवी कैमरा का स्टोरेज है कि नहीं पूर्व में चेक कर लेंगे।
उल्लेखनीय है कि बिहार पुलिस में “सिपाही” के रिक्त 19,838 पदों पर चयन हेतु अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दरभंगा जिला में शहरी क्षेत्र स्थित निर्धारित कुल 22 परीक्षा केन्द्रों पर 20,27,30 जुलाई एवं 03 अगस्त 2025 को एकल पाली में 12.00 बजे मध्याह्न से 02.00 बजे अपराहन तक आयोजित होगी।
उक्त परीक्षा के इस जिला में स्वच्छ,शांतिपूर्ण एवं सूचारूपूर्वक संचालन कराने हेतु स्टैटिक दण्डाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी एवं उड़नदस्ता दल दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
सभी परीक्षा केन्द्र पर अब शेष परीक्षा के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर दो-दो स्टैटिक दण्डाधिकारी एवं एक-एक कार्यपालक सहायक की प्रतिनियुक्ति की गई है।
वे प्रत्येक परीक्षा तिथि को 09.00 बजे पूर्वाह्न में आवंटित परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होकर अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए उक्त परीक्षा को स्वच्छ,कदाचारमुक्त एवं सूचारूपूर्वक सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे ।
बैठक में अपर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, जिला अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रशांत कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal