Breaking News

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में JEE (Main) के माध्यम से प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण, कुल 277 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश बची हुई सीटों पर BCECE के माध्यम से होगा नामांकन

 

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में JEE (Main) के माध्यम से प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण, कुल 277 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

बची हुई सीटों पर BCECE के माध्यम से होगा नामांकन

दरभंगा, बिहार:

बिहार सरकार द्वारा संचालित एक प्रमुख तकनीकी संस्थान दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (DCE Darbhanga) में बी.टेक सत्र 2025–29 के लिए JEE (Main) के माध्यम से प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। इस चरण में कुल 277 विद्यार्थियों ने विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं में प्रवेश लिया है।

 

शाखावार नामांकन विवरण इस प्रकार है:

 

क्रम संख्या शाखा का नाम कुल नामांकन

1. सिविल इंजीनियरिंग 83

2. मैकेनिकल इंजीनियरिंग 33

3. इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 48

4. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 56

5. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (साइबर सुरक्षा) 52

6.फायर टेक्नोलॉजी एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग 05

कुल 277

 

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि JEE (Main) के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए संस्थान उन्हें उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा, नवाचार और अनुशासन आधारित वातावरण प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। DCE Darbhanga में स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, इनक्यूबेशन सेंटर, वर्ल्ड-क्लास लैंग्वेज लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, और 24×7 वाई-फाई कैंपस जैसी सुविधाएं छात्रों को एक समृद्ध शैक्षणिक अनुभव प्रदान करती हैं।

डॉ. तिवारी ने यह भी जानकारी दी कि शेष रिक्त सीटों पर नामांकन अब BCECE (बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद) के माध्यम से लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी BCECE की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करके प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

 

मीडिया समन्वयक एवं सहायक प्राध्यापक श्री विनायक झा ने कहा कि DCE न केवल तकनीकी शिक्षा बल्कि अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देता है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं और मार्गदर्शन प्रदान करना है।

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर है और तकनीकी शिक्षा में बिहार के गौरवशाली केंद्र के रूप में उभर रहा है।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *