• मध्यस्थता के जरिए अधिक से अधिक ऋण वसूली,संबंधी मुकदमों को निपटाने हेतु की गई बैठक

 

• मध्यस्थता के जरिए अधिक से अधिक ऋण वसूली,संबंधी मुकदमों को निपटाने हेतु बैठक

 

दरभंगा   मध्यस्थता के जरिए अधिक से अधिक ऋण वसूली संबंधी मुकदमों को निपटाने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार  शिव गोपाल मिश्र ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऋण वसूली संबंधी विवाद जिस किसी न्यायालय या प्राधिकरण में लंबित हो,वहां से मामले को मध्यस्थता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार स्थित मध्यस्थता केंद्र में लायें ।

बैंक परिसर में “राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान” के प्रचार प्रसार के लिए बैनर होर्डिंग लगायें,ऋणधारकों को मध्यस्थता के फायदों से अवगत करायें।

उन्होंने कहा कि  हर कोई विवाद से छुटकारा चाहते हैं, परन्तु मामले के कुछ बिंदुओं पर पक्षकारों के बीच मतभेद होता है। हमारे प्रशिक्षित मध्यस्थ इन्हीं बिंदुओं पर कुछ बीच का रास्ता बतायेंगे जिन्हें मानने पर दोनों पक्षों में समझौता हो जाएगा और उन्हें मुकदमों से मुक्ति मिलेगी।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि समझौते का एक प्रयास तो अवश्य हीं करना चाहिए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने कहा कि प्रेषण आदेश पर बैंक अधिकारी और ऋणधारक हस्ताक्षर कर न्यायालय या प्राधिकरण के माध्यम से मामले को मध्यस्थता केंद्र को प्रेषित करायें।

बैठक में बैंकों के अधिकारी और प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

 

Check Also

• संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित। 

🔊 Listen to this • संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *