Breaking News

शैक्षणिक परिणामों एवं विधि व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लक्ष्य को प्राप्त करना पहली प्राथमिकता – प्राचार्य

 

जवाहर नवोदय विद्यालय__मधुबनी

 

शैक्षणिक परिणामों एवं विधि व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लक्ष्य को प्राप्त करना पहली प्राथमिकता – प्राचार्य

 

परिषद् की बैठक में अभिभावकों ने गुणवत्तापूर्ण वर्ग संचालन का किया अनरोध

जवाहर नवोदय विद्यालय राँटी सभागार में अभिभावक-शिक्षक परिषद् की बैठक प्राचार्य प्रमोद कुमार महतो की अध्यक्षता एवं एम के पाण्डेय के संचालन में संपन्न हुआ। अभिभावक एवं शिक्षक परिषद् के इस बैठक की शुरुआत एक दूसरे के अभिवादन एवं बैठक में शामिल होने हेतु आभार प्रकट कर किया गया। इस दौरान उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं उपस्थितितों को संबोधित करतें हुए प्राचार्य प्रमोद कुमार महतो ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों और अभिभावकों की अपेक्षाओं के बीच संतुलन साधना तथा सभी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के सर्वोत्तम उपयोग के अवसर उपलब्ध कराना ही हम सभी नवोदय विद्यालय परिवार का लक्ष्य है। अभिभावकों के साथ संवाद के क्रम में प्राचार्य ने बताया कि इस सत्र में बोर्ड की परीक्षाओं में सौ प्रतिशत सफलता के लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद वर्तमान सत्र में भी परिणामों में गुणात्मक सुधार के लक्ष्य को प्राप्त करने पर जोर दिया जाएगा। प्राचार्य ने अभिभावकों के बीच यह संदेश दिया कि नवोदय विद्यालय जैसे आवासीय व्यवस्था वाले विद्यालयों में विद्यार्थियों की प्रगति पर अभिभावकों की निरंतर और सजग दृष्टि शैक्षणिक वातावरण को अनुशासित रखने में सहायक साबित होगा। इस दौरान बैठक में पहुंचे जिलेभर के अभिभावक सदस्यों ने शिक्षकों के साथ संवाद कर अपने पाल्यों की शैक्षणिक प्रगति का जायजा लेने के साथ ही विधि एवं वर्ग के शैक्षणिक व्यवस्था को ओर भी गुणवत्तापूर्ण करने का अनुरोध किया। वहीं अभिभावक एवं शिक्षक बैठक कमिटी में अध्यक्ष प्राचार्य प्रमोद कुमार महतो, वरीय शिक्षक पी जी टी फिजिक्स प्रशांत कुमार को

सचिव, सतीश पांडे , अब्दुल्ला मज़हरूदीन एवं दिविता दीप्ति को सदस्य सहित अभिभावक सदस्य के रूप में विनोद कुमार पासवान,बबीता देवी, ओम प्रकाश साहू, संतोष कुमार साहू एवं पूनम कुमारी का चयन किया गया।

बैठक में अनिल कुमार, एस के झा, बी.नारायण, सूरज सिंह, राकेश रंजन एवं कृष्णकांत भी शामिल हुए। मंच संचालन शिक्षक एम के पाण्डेय ने किया।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *