• कर्पूरी भवन बेनीपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा
• डीएम ने बचे हुए निर्वाचकों का गणना पत्र एवं कागजात अपलोड कार्य में तेजी लाने का दिए आवश्यक निर्देश

दरभंगा कर्पूरी भवन बेनीपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों को लेकर 80-बेनीपुर एवं 81-अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी , बीएलओ सुपरवाइजर आदि के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सर्वप्रथम जो मतदाता,स्थाई रूप से पलायन कर गए मतदाता, मृत मतदाता तथा दोहरी प्रविष्टि के मतदाता के संबंध में सभी पदाधिकारी से फीडबैक लिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि बीएलओ एप्प में कैटोगरी वाइज चिन्हित करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, बीएलओ और सुपरवाइजर स्थाई रूप से नहीं रहने वाले मतदाता,मृत मतदाता एवं स्थाई रूप से पलायन कर गए मतदाता,दोहरी प्रविष्टी करण के मतदाता का अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाता का सत्यापन करने के लिए क्षेत्र भ्रमण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी बीएलओ को अपने बीएलए के साथ बैठक करने का निर्देश दिया।
• बैठक में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के जिन निर्वाचकों का गणना पत्रक अपलोड नहीं किया गया है,उनकी सूची बीएलए को साझा करने का निर्देश दिया तथा संबंधित मतदान केंद्र पर सूची प्रदर्शित करने के लिए कहा।
उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी एवं बीएलओ को निर्धारित समय के अंदर शत-प्रतिशत Genuine निर्वाचकों का गणना पत्रक पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम नहीं छूटे, और.जो अयोग्य मतदाता है उनका नाम डिलीट होना चाहिए । मृत मतदाता एवं स्थाई रूप से शिफ्ट कर गए हैं तो उनका नाम हटाया जाएगा।
• किसी भी परिस्थिति में एक भी योग्य मतदाता का नाम नहीं हटे।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर मनीष कुमार झा,प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार, अंचलाधिकारी अश्वनी कुमार,डीसीएलआर बेनीपुर,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बेनीपुर नवचंद्र प्रकाश एमओ बेनीपुर रुपेश कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal