Breaking News

• मंडल कारा दरभंगा में स्थित तरूण वार्ड का हुआ निरीक्षण

 

 

• मंडल कारा दरभंगा में स्थित तरूण वार्ड का हुआ निरीक्षण

 

दरभंगा   किशोर न्याय बोर्ड,दरभंगा की प्रधान दण्डाधिकारी  मोहिनी कुमारी,सदस्य  रामबाबु सिंह,सदस्य  आराधना कुमारी ने आज मंडल कारा,दरभंगा स्थित तरूण वार्ड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था समुचित एवं संतोषजनक पाई गई।

तरूण वार्ड में 9 एवं महिला वार्ड में 1 कुल 10 आरोपित प्रथम दृष्टया किशोर/किशोरी प्रतीत हो रहे थे,इन कथित किशोर/किशोरी से संबंधित वादों का विवरण कथित किशोरों एवं कारा कर्मी से प्राप्त कर लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में कारा अधीक्षक एवं कर्मचारियों को कैदी आने के बाद उनके उम्र पर खास ध्यान रखने का निदेश दिया गया वैसे किशोर/किशोरी जिनका उम्र 18 वर्ष से कम है के वाद को किशोर न्याय बोर्ड,दरभंगा में स्थानान्तरण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं सम्बन्धित न्यायालय को तत्काल प्रभाव से सुचना निर्गत करने का निदेश दिया गया, जिनसे उन्हें विधि में उपलब्ध बाल अधिकार को प्राप्त कराया जा सके।

निरीक्षण दल ने मंडल कारा की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक,स्नेहलता एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *