Breaking News

पुलिस लाइन दरभंगा में शुभारंभ, जीविका दीदी की रसोई

• पुलिस लाइन दरभंगा में शुभारंभ, जीविका दीदी की रसोई

 

• 244 सिपाही प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन ।यह ,स्वच्छता और स्वावलंबन की मिसाल है जीविका दीदी की रसोई

 

• भोजन हेतु दरभंगा में जीविका दीदियों को सौंपा गया पुलिस लाइन का रसोई संचालन

• डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से किये उद्घाटन, कहा–भोजन की गुणवत्ता पर अब जीविका का है भरोसा

 

 

दरभंगा जिले के पुलिस लाइन में सोमवार को ‘जीविका दीदी की रसोई’ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी कौशल कुमार,वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी और जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर रसोई का उद्घाटन किये।

जीविका दीदियों ने पारंपरिक तरीके से पाग,चादर, पुष्पगुच्छ और स्वागत गीत के माध्यम से आगत अतिथियों का अभिनंदन की।

जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस लाइन में 244 नवनियुक्त सिपाहियों का आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ है और इन प्रशिक्षुओं के भोजन की जिम्मेदारी जीविका दीदियों को दी गई है।

उन्होंने कहा कि बिहार में जीविका दीदी की रसोई पहले से ही गुणवत्तापूर्ण,स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन के लिए प्रसिद्ध है,इसलिए इस कार्य के लिए जीविका को चयन हुआ है।

उन्होंने जीविका पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि दीदियाँ इस जिम्मेदारी को कुशलता से निभाएंगी और कभी कोई शिकायत नहीं मिलेगी।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सिपाही प्रशिक्षुओं को ससमय गुणवत्तापूर्ण और पोषणयुक्त भोजन मिलना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पहले भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिलती थीं,लेकिन अब जीविका दीदियों को यह जिम्मेदारी मिलने से विश्वास है कि अब न केवल प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर भोजन मिलेगा,बल्कि जीविका दीदियों को भी रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।

जिला परियोजना प्रबंधक डॉ.ऋचा गार्गी ने बताया कि यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार सरकार कि एक सशक्त कदम है। प्रशिक्षण के इस महत्वपूर्ण चरण में प्रशिक्षुओं को संतुलित, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन प्रदान करने हेतु जीविका दीदियों द्वारा संचालित रसोई की व्यवस्था की गई है।

यह पहल न केवल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों के लिए लाभकारी है बल्कि जीविका दीदियों के लिए भी यह गरिमामयी आजीविका का स्रोत होगी।

उन्होंने बताया कि इस रसोई के माध्यम से कुल 24 जीविका परिवारों को रोजगार मिला है,जिनमें 20 महिलाएं शामिल हैं।

इस रसोई से प्रतिदिन 244 सिपाही प्रशिक्षणार्थियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। भोजन में सुपाच्यता, पोषण और संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाता है। खाना बनाने से लेकर परोसने तक की समस्त प्रक्रिया में जीविका दीदियाँ मास्क,एप्रन और ग्लव्स का प्रयोग करती हैं ताकि स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के मानकों का पूरी तरह पालन किया जा सके।

संचार प्रबंधक राजा सागर ने कहा अब जीविका दीदी की रसोई सिर्फ एक भोजन केंद्र नहीं रही,बल्कि यह स्वावलंबन और सशक्तिकरण की वह रसोई बन चुकी है,जहां से आत्मनिर्भरता की खुशबू उठ रही है।

इस अवसर पर पुलिस लाइन के अधिकारीगण,जीविका से मनोरमा मिश्रा, बीपीएम सुकेश मिश्रा,सीसी शिवशंकर कुमार राउत, पुष्पा कुमारी, एलएचएस रविशंकर कुमार, एसी सरोज कुमार, लेखापाल दयानंद प्रधान, राजेश कुमार, एकता संकुल स्तरीय संघ की ममता देवी, उषा देवी और रसोई संचालन में कार्यरत जीविका दीदियाँ उपस्थित रही।

 

 

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *