Breaking News

प्रतियोगी परीक्षाओं को बेहतर ढंग से तैयारी के लिए अभ्यर्थियों के बीच बांटा गया स्टडी किट

 

 

प्रतियोगी परीक्षाओं को बेहतर ढंग से तैयारी के लिए अभ्यर्थियों के बीच बांटा गया स्टडी किट

 

दरभंगा आज अवर प्रादेशिक नियोजनालय,दरभंगा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 39 अभ्यर्थियों के मध्य स्टडी किट का वितरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि श्रम संसाधन विभाग द्वारा चलायी जा रही स्टडी किट योजना के अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग,राज्य लोक सेवा आयोग,कर्मचारी चयन आयोग, जे.आर.एफ/नेट, शिक्षक पात्रता परीक्षा,रेलवे,बिहार कर्मचारी चयन आयोग आदि की तैयारी कर रहे वैसे छात्र-छात्राओं कि ,जिनकी वार्षिक आय तीन लाख (रूपये 3,00,000/-) से कम है,जो दरभंगा जिले के निवासी है और जिनका नियोजनालय में निबंधन 6 (छः) माह से अधिक है,उनके द्वारा स्टडी किट योजना का लाभ लेने हेतु अवर प्रादेशिक नियोजनालय,दरभंगा से संपर्क किया जा सकता है।

31 छात्रों और 8 छात्राओं को स्टडी किट का निःशुल्क वितरण किया गया,जिनमें 8 छात्र और 1 छात्रा बिहार लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहे है, 8 छात्र और 3 छात्राएं रेलवे की तैयारी कर रहे है,15 छात्र और 4 छात्रायें अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उप निदेशक (नियोजन) ने आशा व्यक्त की छात्र इन पुस्तकों से लाभ उठाकर जीवन के लक्ष्यों की प्राप्त करेंगे और अपने आस-पास के अधिकतम छात्र-छात्राओं से नियोजनालय में निबंधन कराने और इस योजना का लाभ उठाने को प्रोत्साहित करेंगे।

साथ ही  अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा में संचालित करियर मार्गदर्शन केन्द्र (सी. आई. सी), जहाँ अभ्यर्थियों की माँग पर पुस्तके उपलब्ध करायी जाती है और वातानुकूलित हॉल में वे सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शांत माहौल में अध्ययन  कर सकते है की जानकारी भी दी गई तथा छात्रों को इससे जुड़ने को प्रोत्साहित किया गया।

 

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *