Breaking News

अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन के द्वारा आज कोसी पश्चिमी तटबंध का औचक निरीक्षण किया गया। 

शमीम अख्तर अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन के द्वारा आज कोसी पश्चिमी तटबंध का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में बांध सुरक्षित पाया गया। तटबंध पर 10 किलोमीटर तक डॉवेल का काम किया गया है । इस वर्ष एक 1.75 मीटर ऊंचा अतिरिक्त स्पर का भी निर्माण किया गया है। कुछ स्थलों पर अस्थायी अतिक्रमण पाया गया ,जिसका स्थानीय स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निराकरण किया जा रहा है। कोसी नदी के पश्चिमी तटबंध की 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

उक्त निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल , निर्मली एवं अंचलाधिकारी किरतपुर आदि उपस्थित थे।

 

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *