Breaking News

 गरीब और असहाय लोगों के लिए समर्पित  जो इलाज का खर्च नहीं उठा सकते। हम चाहते हैं कि हर जरूरतमंद तक मुफ्त जांच और दवा पहुंचे।” — डॉ. जमाल हसन

गरीब और असहाय लोगों के लिए समर्पित  जो इलाज का खर्च नहीं उठा सकते। हम चाहते हैं कि हर जरूरतमंद तक मुफ्त जांच और दवा पहुंचे।”

— डॉ. जमाल हसन

दरभंगा शहर के वार्ड 20 स्थित रैन बसेरा (यात्री निवास) में आज जरूरतमंदों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में यह मुफ्त बीपी और ब्लड शुगर जांच के साथ मुफ्त दवा वितरण कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

डॉ. जमाल हसन ने कहा कि यह पहल खासतौर से उन गरीब, असहाय और बुज़ुर्ग परिवारों के लिए है जो महंगी जांच और दवाओं का खर्च नहीं उठा सकते। चिकित्सा जैसे बुनियादी अधिकार से किसी को भी वंचित नहीं रहना चाहिए, इसलिए मेरी कोशिश है कि ऐसे कैंप लगातार लगाए जाएं, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंच सके।

 

इस स्वास्थ्य शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम मौजूद रहे, जिन्होंने सैकड़ों लोगों की बीपी और ब्लड शुगर की जांच की तथा उनकी स्थिति के अनुसार मुफ्त में दवाइयां उपलब्ध कराई। लोगों में इस पहल को लेकर खासा उत्साह देखा गया, और बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने इसका लाभ उठाया।

 

डॉ. जमाल हसन ने आगे कहा कि स्वास्थ्य सेवा एक बुनियादी अधिकार है, और जब तक अंतिम व्यक्ति तक ये सुविधा मुफ्त और सहज रूप से नहीं पहुंचती, तब तक हमारी कोशिशें जारी रहेंगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में भाग लें और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। यह सेवा शिविर मानवता और सेवा के भाव से प्रेरित एक छोटी सी कोशिश है, जो आगे और विस्तार लेगी। इस शिविर में डॉ जमाल हसन,रैन बसेरा की अध्यक्ष अनीता देवी, विशाल कुमार,रूबी कुमारी, मन्नू राम, सहित कई लोग मौजूद थे।

 

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *