Breaking News

• दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग  में   बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025 का सफल आयोजन किया गया।

 

• दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग  में   बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025 का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम  “आज बनेगा कल का बिहार” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसे  बिहार सरकार के उद्योग विभाग ,  स्टार्टअप बिहार YourStory, और The Bharat Project के सहयोग से प्रदेशभर में आयोजित किया जा रहा है।

इस उत्सव का उद्देश्य राज्य के नवाचारशील युवाओं को मंच प्रदान करना एवं उनके विचारों को उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करना और Bihar Idea Festival में registration करने के लिए प्रेरित करना है l

 

कार्यक्रम की शुरुआत   अंकित कुमार  ` प्रभारी, Start Up Cell, सहायक प्राध्यापक (मैकेनिकल), द्वारा स्वागत भाषण से हुई। इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति और प्रेरणादायक विचारों से छात्रों का मार्गदर्शन किया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे।

 

•प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार` पूर्व प्राचार्य, बीसीई भागलपुर

• प्रो. (डॉ.) संदीप तिवारी` प्राचार्य, दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

• नवल किशोर पासवान` महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र

• सुरुचि कुमारी` परियोजना प्रबंधक, DIC

•  राजा सागर ` प्रबंधक (संचार), जीविका

•  दीपक कुमार  ` इनक्यूबेशन सेंटर, IIT पटना

 

इन सभी विशिष्ट अतिथियों ने बिहार में नवाचार, स्टार्टअप और स्थानीय समस्याओं के समाधान पर बल देते हुए युवाओं को अपने विचारों को उद्यम में बदलने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति में  तीन स्टार्टअप उद्यमियों  ने अपने अनुभव साझा किए:

 

• अभिनव झा  ` सीईओ, तिरहुतवाला

• आलोक कुमार ` संस्थापक, IITina Pasta Wala

• एम.डी. एहतशाम आज़म ` संस्थापक, Layer Build Pvt. Ltd.

 

इन युवा उद्यमियों की प्रेरणादायक कहानियों ने उपस्थित छात्रों को नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का उत्साह प्रदान किया।

 

प्रो. संदीप तिवारी  ने कॉलेज की उपलब्धियों, सुविधाओं जिसमें MIITIE इनक्यूबेशन सेंटर  और MeitY, भारत सरकार  द्वारा समर्थित  फिनिशिंग स्कूल ऑन एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग  जैसे प्रोजेक्ट प्रमुख रहे।

 

कार्यक्रम का समापन औपचारिक  धन्यवाद ज्ञापन  के साथ किया गया, जिसमें सभी अतिथियों, वक्ताओं, आयोजकों, स्वयंसेवकों और छात्रों के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया।

 

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग  उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में एक सशक्त हब के रूप में उभर रहा है, और यह आयोजन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *