Breaking News

ई.वी.एम और वीवीपैट के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले में 03 प्रदर्शन केन्द्र संचालित

ई.वी.एम और वीवीपैट के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले में 03 प्रदर्शन केन्द्र संचालित

दरभंगा  आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 को लेकर (भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार के निर्देशानुसार) जिले के मतदाताओं के बीच ई.वी.एम तथा वीवीपैट के संबंध में जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के आदेश के आलोक में दरभंगा जिला अन्तर्गत तीनों अनुमडल मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देने के लिए ई.वी.एम प्रदर्शन केन्द्र संचालित।

उप निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा सुरेश कुमार ने बताया कि *सदर अनुमण्डल अन्तर्गत ई.वी.एम प्रदर्शन केन्द्र समाहरणालय परिसर स्थित जिला सूचना एवं जन-सम्पर्क कार्यालय (सूचना भवन), दरभंगा में कार्यरत है।*

उन्होंने कहा कि बेनीपुर एवं बिरौल अनुमण्डल अन्तर्गत ई.वी.एम प्रदर्शन केन्द्र अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर एवं बिरौल के कार्यक्रम में कार्यरत है।

उन्होंने कहा कि ई.वी.एम प्रदर्शन केन्द्र को बैलट यूनिट (BU), कंट्रोल यूनिट (CU) एवं वीवीपैट (VVPAT) उपलब्ध कराये गये हैं तथा ई.वी.एम के जानकार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में स्थापित ई.वी.एम प्रदर्शन केन्द्र में मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट की प्रक्रियागत जानकारी दी जाती है तथा मॉक वोट डालकर उन्हें ई.वी.एम और वीवीपैट की सहायता से मतदान का हैंड्स ऑन कराया जाता है। इससे मतदाताओं में मतदान के दौरान आत्मविश्वास पैदा होता है।

उन्होंने कहा कि ई.वी.एम प्रदर्शन केन्द्र में प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा स्थानीय भाषा में सरल तरीके से जानकारी दी जाती है, जिससे समाज का हर वर्ग ई.वी.एम एवं वीवीपैट की प्रक्रिया से भली भांति अवगत हो सके।

उन्होंने कहा कि जिले में ई.वी.एम प्रदर्शन केन्द्र चुनाव की घोषणा/प्रेस नोट की तिथि तक कार्यरत रहेगा, इसके उपरांत यह बंद हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिले में 15 जुलाई को ई.वी.एम प्रदर्शन केन्द्र स्थापित होने की तिथि से अब तक लगभग -609 मतदाताओं ने ई.वी.एम तथा वीवीपैट की सहायता से मतदान की प्रक्रिया से अवगत हो चुके है। मतदाताओं को मतदान देकर बताया जाता है कि जिसे आप मतदान किजिएगा वहीं आपको वीवीपैट 7 सेकंड तक में दिखाई देंगे जो की पूर्ण पारदर्शी है।

 

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *