Breaking News

• मतदान प्रक्रिया के लिए महिलाओं को उप निदेशक, जन-सम्पर्क द्वारा दिया गया हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण। 

 

• मतदान प्रक्रिया के लिए महिलाओं को उप निदेशक, जन-सम्पर्क द्वारा दिया गया हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण।

 

दरभंगा  आगामी बिहार विधान सभा निर्वाचन, 2025 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी,  कौशल कुमार के निर्देश के आलोक में महिला मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से  आज जिला सूचना एवं जन-सम्पर्क कार्यालय, दरभंगा में  उप निदेशक, जन-सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में ई.वी.एम मशीन के माध्यम से हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसके साथ ही ई.वी.एम हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिला प्रशासन, दरभंगा का फेसबुक पेज (DM Darbhanga) के माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया गया।

इस कार्यक्रम में जिले के लगभग 50 से अधिक संख्या में महिला मतदाताओं ने भाग ली।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित महिलाओं को ई.वी.एम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के उपयोग की विस्तृत जानकारी उप निदेशक द्वारा दी गई।

इसके साथ ही मास्टर ट्रेनर द्वारा उन्हें बारी-बारी से ई.वी.एम मशीन से मतदान की प्रक्रिया का प्रायोगिक अभ्यास कराया गया, ताकि मतदान के दिन वे निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

इस अवसर पर उप निदेशक ने सभी महिला मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान के दिन ई.वी.एम मशीन पूरी सुरक्षा के साथ निर्धारित मतदान कक्ष में रखी जाती है।

उन्होंने कहा कि उस कक्ष में एक समय में केवल एक मतदाता को ही प्रवेश की अनुमति होती है।

उन्होंने कहा कि आज के प्रशिक्षण के उपरांत मतदान प्रक्रिया अब आपके लिए और अधिक सहज और सरल हो जाएगी।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में मतदान के प्रति जागरूकता और पारदर्शिता के संबंध में तथा उन्हें तकनीकी रूप से मतदान प्रक्रिया से अवगत कराना था।

उपस्थित महिला मतदाताओं ने इस पहल की सराहना की और आश्वस्त किया कि वे अपने परिवार व समुदाय में भी इस जानकारी को साझा करेंगी।

 

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *