Breaking News

• मानव दुर्व्यापार के खिलाफ जागरूकता पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित। 

 

• मानव दुर्व्यापार के खिलाफ जागरूकता पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित।

दरभंगा  जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के दिशा-निर्देशन में  “एक्सेस टू जस्टिस” कार्यक्रम के तहत कार्ड्स, दरभंगा द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित विश्व मानव दुर्व्यापार निषेध हेतु जागरूकता पखवाड़ा का समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन श्रम संसाधन विभागज़ दरभंगा के सभागार में किया गया।

समापन समारोह की अध्यक्षता श्रम अधीक्षक किशोर कुमार झा ने की तथा कार्यक्रम का संचालन कार्ड्स के जिला समन्वयक नारायण कुमार मजूमदार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रियंका कुमारी, सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, एवं आर.पी.एफ के एस.आई शिव कुमार सिंह उपस्थित थे।

सहायक निदेशक ने मानव दुर्व्यापार के विरुद्ध आमजनों को आवाज उठाने और इससे लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा अधिकारियों को सहयोग देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्ड्स के उपस्थित अधिकारियों, श्रम विभाग के अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों द्वारा इस क्षेत्र में किए गए अपने बहुमूल्य अनुभव साझा किया।

कार्यक्रम में उपस्थित मानवाधिकार के प्रमण्डलीय कार्यकर्ता विजय कुमार, जय शंकर प्रसाद, जैनव प्रवीण, मालती देवी,

तालाब बचाव अभियान के मो. तासीम,

बाल संरक्षण पदाधिकारी दिनेश कुमार,

चाइल्ड हेल्पलाइन के मो. शोबान समेत अन्य उपस्थित लोगों ने मानव दुर्व्यापार समाप्त करने का संकल्प लिया।

• पखवाड़ा के दौरान जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, बस पड़ावों और विद्यालयों में जागरूकता रैलियाँ निकालकर यात्रियों, ग्रामीणों एवं बच्चों को मानव दुर्व्यापार के विरुद्ध जागरूक किया गया।

वन स्टॉप सेन्टर के केन्द्र समन्वयक अजमातून निशा ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों, महिलाओं एवं समाज के कमजोर वर्गों को मानव दुर्व्यापार जैसी सामाजिक बुराई से बचाना एवं समाज में जागरूकता का प्रचार-प्रसार करना था।

 

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *