• दिसम्बर 2023 नेट/ जेआरएफ के छात्रों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन।   • 2 दिन में कारवाई नहीं हुई तो छात्र आंदोलन और न्यायालय का लेंगे सहारा।

 

• दिसम्बर 2023 नेट/ जेआरएफ के छात्रों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन।

 

• 2 दिन में कारवाई नहीं हुई तो छात्र आंदोलन और न्यायालय का लेंगे सहारा।

• ललित नारायण मिथिला वि वि मे आयोजित PAT 2023 के नामांकन में जे आर एफ दिसंबर 2023 को शामिल नहीं करने के खिलाफ आज नेट/जे आर एफ के छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वाले में सुनील कुमार सिंह, आदर्श बिहारी बुध प्रिय, लोकेश राज, रौशन कुमार यादव, मोहम्मद सरफराज अहमद, राहुल कुमार पासवान, सुनील कुमार शामिल थे।

 

• इस अवसर पर RYA राज्य उपाध्यक्ष संदीप कुमार चौधरी, आइसा नेता प्रिंस राज शामिल थे।

 

• छात्र ने अपने ज्ञापन में कहा है कि हम सभी नेट / जे आर एफ दिसंबर 2023 के छात्र है। बहुत मेहनत कर नेट / जे आर एफ की परीक्षा पास करते है लेकिन वि वि हमे आज PAT 2023 से वंचित कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर वि वि प्रशासन हम लोगों का नामांकन नहीं लेती है तो हम लोग आंदोलन के साथ साथ न्यायालय का भी शरण लेंगे।

 

• वही इस अवसर पर आर वाई ए राज्य उपाध्यक्ष संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि वि वि प्रशासन की मनमानी चरम पर है। वि वि के अधिकारी पेट नोटिफिकेशन और रिजल्ट को लेकर कंफ्यूज है। श्री चौधरी ने कहा कि वि वि प्रशासन की संवेदनहीनता के खिलाफ आंदोलन से लेकर न्यायालय तक सवाल उठाया जाएगा।उन्होंने कहा कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय मेरु विश्वविद्यालय है , यूजीसी के ग्रांट और दिशा निर्देश पर चलने वाला विश्वविद्यालय आज यूजीसी/सीएसआईआर के रिजल्ट पर अपना कन्फ्यूजन क्लियर नहीं कर पा रहा है परीक्षा परिषद का निर्णय हास्यास्पद है।उन्होंने अभिलंब छात्रहित में विश्वविद्यालय को निर्णय करने का अपील किया है अन्यथा आंदोलन उग्र होगा और छात्र न्यायालय के शरण में जाएंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

 

• वही आइसा नेता प्रिंस राज ने कहा कि छात्रों के कंप्लेन के बाद भी वि वि प्रशासन संवेदनहीन बनी हुई है। दर्जनों छात्रों ने रिजल्ट गड़बड़ी को लेकर आवेदन दिया है लेकिन वि वि प्रशासन जांच करने के बजाय नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। जो कि बहुत ही दुखद है। उन्होंने कहा कि वि वि प्रशासन अभी तक बिना रोस्टर ठीक किए हुए ही नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। उन्होंने की वि वि प्रशासन की संवेदनहीनता को लेकर जल्द ही राजभवन को जल्द ही अवगत कराया जाएगा।

 

Check Also

• 21 मार्च को 10,186 से अधिक गैस सिलेंडरों का किया गया वितरण  • 22 मार्च को 23,672 गैस सिलेंडर वितरण होने की है संभावना

🔊 Listen to this   • बहेड़ी में एक होटल पर प्राथमिक दर्ज • 21 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *