• डीएम ने जनता दरबार में किये कई समस्याओं का समाधान

 

• डीएम ने जनता दरबार में किये कई समस्याओं का समाधान

 

 

जिलाधिकारी  कौशल कुमार ने जनता के दरबार में आयें 28 परिवादियों की समस्याओं को को बड़े धैर्य से सुना और समस्याओं का त्वरित निवारण किया और शेष आवेदनों को समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।

आज जनता दरबार में ऊर्जा विभाग, गृह विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग,शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग,नगर विकास एवं आवास विभाग,पथ निर्माण, समाज कल्याण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग,जिला भू अर्जन आदि विभाग से संबंधित आवेदन आए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कहा की बिहार सरकार का लक्ष्य है कि जन शिकायतों को समाधान में सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

•  कौशल कुमार जिलाधिकारी दरभंगा ने सभी से संबंधित शिकायतों को सुना और पांच मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया।

दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में नालों की सफाई करने के लिए नगर नगर आयुक्त को मोबाइल पर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।

एक आवेदक अपना आधार में नाम को सही कराने के लिए आया था जिसको जिलाधिकारी ने तत्काल आईटी मैनेजर पूजा को अधिकृत किया।

• उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कहा कि नल जल योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है,इसे प्राथमिकता के आधार पर जल की समस्या दूर कराना सुनिश्चित करें।

• जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी को कहा कि शिकायतों को निष्पादन में सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला भू अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद,जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रशांत कुमार,नोडल आईटी सेल पूजा चौधरी आदि उपस्थित थे।

 

Check Also

अमर शहीदों को विद्यापति सेवा संस्थान ने दी श्रद्धांजलि

🔊 Listen to this अमर शहीदों को विद्यापति सेवा संस्थान ने दी श्रद्धांजलि   संस्थान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *