Breaking News

• पेयजल की समस्या को देखते हुए एवं खरीफ फसल की बुआई को लेकर निरंतर किया जा रहा विद्युत आपूर्ति

 

• पेयजल की समस्या को देखते हुए एवं खरीफ फसल की बुआई को लेकर निरंतर किया जा रहा विद्युत आपूर्ति

 

• दरभंगा शहरी क्षेत्र में 23 घंटे, ग्रामीण क्षेत्र में 22 घण्टे तथा बेनीपुर में 21 घण्टे से अधिक किया जा रहा है बिजली सप्लाई

 

 

दरभंगा जिला में 01 अगस्त को विद्युत आपूर्ति की स्थिति का आंकलन NFMS पोर्टल के माध्यम से किया गया।

प्रतिवेदन के अनुसार 33 के.वी और 11 के.वी के माध्यम से जिले में बिजली की आपूर्ति की जाती है।

प्रतिवेदन के अनुसार 33 के.वी से 60 फीडरों में विद्युत सप्लाई की जाती है, जबकि 11 के.वी से 176 फीडरों में विद्युत सप्लाई की जाती है।

01 अगस्त के प्रतिवेदन के अनुसार 33 के.वी में तीनों डिवीजन मिलाकर कुल – 214 बार विद्युत अवरोध की सूचना मिली है, जबकि 11 के.वी में तीनों डिवीजन मिलाकर कुल – 1,635 बार विद्युत अवरोध की सूचना प्राप्त हुई है।

01 अगस्त को 33 के.वी में औसत आपूर्ति (समय) प्रति फीडर दरभंगा (शहरी) में 23 घंटे 51 मिनट, दरभंगा (ग्रामीण) में 22 घंटे 38 मिनट एवं बेनीपुर में 21 घंटे 55 मिनट रहा।

11 के. वी में औसत आपूर्ति (समय) प्रति फीडर में दरभंगा (शहरी) में 22 घंटे 59 मिनट, दरभंगा (ग्रामीण) में 21 घंटे 32 मिनट तथा बेनीपुर में 20 घंटे 35 मिनट रहा।

जिलाधिकारी, दरभंगा  कौशल कुमार जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में कार्यपालक अभियंता (विद्युत आपूर्ति) ने बताया कि लगातार खरीफ फसल की बुआई के लिए 20 घंटे से अधिक कृषि फीडर से विद्युत आपूर्ति की जा रही है।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *