Breaking News

• स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना के लिए करें निःशुल्क आवेदन। 

 

• स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना के लिए करें निःशुल्क आवेदन।

 

दरभंगा,  बिहार के सात निश्चय के तहत ’’आर्थिक हल युवाओं को बल’’ के अंतर्गत बिहार के युवाओं के लिए जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र,दरभंगा द्वारा संचालित राज्य सरकार की अभूतपूर्व योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना के लिए डी.आर.सी.सी से युवा निःशुल्क आवेदन कर सकते है।

 

प्रबंधक जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र दरभंगा  विकास कुमार द्वारा जाले प्रखण्ड के कटरौल बसंत पंचायत में आयोजित कार्यशाला में उक्त जानकारी देते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ 12वीं पास युवक/युवतियों,जिनका उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच हो तथा जो किन्हीं कारणवश आगे की पढ़ाई नहीं कर रहे हो और रोजगार की तलाश में हो,बिहार सरकार उन्हें प्रत्येक माह एक हजार रुपये अधिकतम 24 माह तक सहायता राशि का लाभ देती है।

साथ ही बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के जरिये राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले युवक युवतियों को क्रमशः 04 प्रतिशत एवं 01 प्रतिशत साधारण ब्याज की दर से अधिकतम 04 लाख शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उक्त योजनाओं का लाभ लेने के लिए डी.आर.सी.सी केन्द्र से निःशुल्क आवेदन किया जा सकता है।

उक्त कार्यक्रम में जाले प्रखण्ड के कटरौल बसंत पंचायत के चौक चौराहे पर योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए पम्पलेट का विरतण किया गया।

कार्यक्रम में कटरौल बसंत पंचायत के विकास मित्र श्री रामप्रीत राम,वार्ड सदस्‍य एवं अन्य उपस्थित थे।

प्रबंधक  विकास कुमार के द्वारा बताया गया कि इस योजना की विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय से किया जा सकता है।

 

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *