• प्रमंडलीय आयुक्त कौशल किशोर ने नीलाम पत्र वादों का, किया गहन समीक्षा।

• प्रमंडलीय आयुक्त कौशल किशोर ने नीलाम पत्र वादों का, किया गहन समीक्षा।

सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी नियमित रूप से मामलों की सुनवाई करते हुए लंबित मामलों को शून्य करें।–प्रमंडलीय आयुक्त।

• नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं: प्रमंडलीय आयुक्त

मधुबनी प्रमंडलीय आयुक्त दरभंगा प्रमंडल कौशल किशोर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में नीलाम पत्र वादों की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रमंडलीय आयुक्त ने जिले में लंबित नीलाम पत्र वादों की संख्या, निष्पादन की स्थिति एवं विभागीय कार्रवाई की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा किया।

 

• उन्होंने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे नियमित रूप से मामले की सुनवाई करें और लंबित वादों  को शून्य करने की दिशा में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि पुराने एवं  बड़े बकायेदारों के मामलों को प्राथमिकता पर लेते हुए त्वरित निष्पादन किया जाए।

 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि अगली समीक्षा बैठक में वास्तविक प्रगति दिखाई दे।

 

उन्होंने प्रभारी पदाधिकारी (नीलाम पत्र वाद) को निर्देशित किया कि पंजी 9 एवं 10 का मिलान अभियान मोड में करवाया जाए एवं सभी नोटिस व वारंट के निष्पादन की कार्रवाई समयबद्ध ढंग से पूरी हो। बैठक में 25 बड़े बकायादारों के मामलों की भी समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 

• मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा की घोषणाओं पर कार्य प्रगति की समीक्षा.

 

• परियोजनाओं को धरातल पर उतारने हेतु त्वरित क्रियान्वयन का निर्देश.

 

बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त ने माननीय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की अद्यतन कार्य प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं को राज्य सरकार या संबंधित विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है, उन्हें धरातल पर उतारने के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने मधुबनी बस स्टैंड का निर्माण कार्य,फुलहर स्थान का पर्यटन स्थल के रूप में विकास कार्य,जयनगर शहीद चौक के पास रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य,सिंचाई एवं बाढ़ न्यूनीकरण से जुड़ी योजनाएं आदि के संबंध में बारी बारी से समीक्षा किया। उन्होंने इन सभी परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन योजनाओं को तय समय सीमा में पूर्ण करें और किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी योजनाओं की अद्यतन स्थिति से प्रमंडलीय आयुक्त को अवगत कराया।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, प्रशिक्षु आईएएस विरूपक्ष सिंह विक्रम, एडीएम मुकेश रंजन, डीडीसी सुमन प्रसाद साह, एडीएम आपदा प्रबंधन संतोष कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, सभी एसडीओ, डीसीएलआर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।—

Check Also

• बिहार दिवस के अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान किया गया नियुक्ति/ नियोजन पत्र… 

🔊 Listen to this • प्रेक्षागृह में आज मनाया गया 114वाँ बिहार दिवस का भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *