•इंजीनियरिंग कॉलेज, दरभंगा में अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन संपन्न…   

 

•इंजीनियरिंग कॉलेज, दरभंगा में अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन संपन्न…

 

इंजीनियरिंग कॉलेज, दरभंगा के परिसर में  अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर  का उद्घाटन  डॉ. ए.के. मिश्रा जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी,  द्वारा किया गया। यह केंद्र कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कॉलेज के प्राचार्य  डॉ. संदीप तिवारी  ने इस अवसर पर कहा कि यह केंद्र कॉलेज के विद्यार्थियों, स्टाफ तथा शिक्षकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम के उपरांत सभी अधिकारीगण ने *दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के विभिन्न शैक्षणिक एवं नवाचार से संबंधित सुविधाओं* का अवलोकन किया। उन्होंने संस्थान में उपलब्ध आधुनिक प्रयोगशालाएं, स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर, और अकादमिक गतिविधियों की सराहना की।

 

इस अवसर पर निम्नलिखित अधिकारीगण उपस्थित रहे:

 

• डॉ. सत्येंद्र कुमार मिश्रा  अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, दरभंगा

• शैलेश चंद्रा  जिला कार्यक्रम प्रबंधक

• वंदना राज  जिला अर्बन हेल्थ कंसलटेंट

• सुमित कुमार सिंह जिला प्रतिनिधि, PSI India

• सुनील कुमार जिला प्रतिनिधि, PFI

• एवं ANMs की टीम

 

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से समाज के समग्र विकास की आवश्यकता पर बल दिया और कॉलेज की इस पहल की सराहना की।

Check Also

• 21 मार्च को 10,186 से अधिक गैस सिलेंडरों का किया गया वितरण  • 22 मार्च को 23,672 गैस सिलेंडर वितरण होने की है संभावना

🔊 Listen to this   • बहेड़ी में एक होटल पर प्राथमिक दर्ज • 21 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *