Breaking News

• उज्जैना चौक से भच्छी होते हुए झझरी जाने वाले सड़क निर्माण को लेकर समाजसेवी कालीचरण यादव ने जिलाधिकारी, कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन… 

• उज्जैना चौक से भच्छी होते हुए झझरी जाने वाले सड़क निर्माण को लेकर समाजसेवी कालीचरण यादव ने जिलाधिकारी, कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन…

 

दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत उज्जैना चौक से भच्छी गांव होते हुए झझरी चौक तक जाने वाली पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने, व तत्काल आवाजाही होने लायक मरम्मत कार्य करने को लेकर समाजसेवी कालीचरण यादव ने जिलाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को सौंपा ज्ञापन !

 

वहीं श्री यादव ने कहा कि यह छेत्र वासीयों एवं भच्छी पंचायत वासियों के लिए हॉस्पिटल, कॉलेज, हाई स्कूल,प्रखंड/आंचल, थाना जाने का मुख्य सड़क है,

 

लेकिन इसके अधूरे निर्माण के कारण, सड़क का

हालत बहुत खराब हो गए हैं क्षेत्र के लोगों को प्रतिदिन असहनीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर बारिश के दिनों में यह मार्ग कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाता है जिससे यहाँ आवागमन लगभग असंभव हो जाता है। स्कूली बच्चों, बीमार व्यक्तियों, और आम नागरिकों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक बन चुका है। इन खराब सड़कों के कारण कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं

 

ज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए संबंधित पदाधिकारी ने शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने, व तत्काल आवाजाही होने लायक मरम्मत कार्य करने का आश्वासन दिया।

 

गौरतलब है कि भच्छी पंचायत अक्सर विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा में रहती है।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *