01 सितम्बर, 2025 तक प्राप्त किया जाएगा प्रारूप निर्वाचक सूची पर दावा-आपत्ति

 

01 सितम्बर, 2025 तक प्राप्त किया जाएगा प्रारूप निर्वाचक सूची पर दावा-आपत्ति

 

निर्वाचकों द्वारा गणना प्रपत्र के साथ संलग्न नहीं किये गये दस्तावेज को बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर प्राप्त करेंगे…

 

• बी.डी.ओ. सभी ग्राम पंचायत में ई-रिक्शा के माध्यम से दस्तावेज संग्रहण एवं दावा-आपत्ति प्राप्त करने के लिए करेंगे प्रचार-प्रसार..

 

 

दरभंगा  जिला निर्वाचन पदाधिकारी,  कौशल कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार निर्वाचन सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 की प्रक्रिया अन्तर्गत 01 अगस्त 2025 से दावा-आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही, जो 01 सितम्बर, 2025 तक जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि दावा-आपत्ति अवधि में ऐसे निर्वाचकों, जिनका गणना प्रपत्र 26 जुलाई 2025 तक प्राप्त नहीं हुआ है, उसका बी.एल.ओ., सुपरवाईजर एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के माध्यम से पुनः सत्यापन करने, वर्ष, 2003 के निर्वाचक सूची में चिन्ह्ति कराने, वर्ष 2003 की निर्वाचक सूची में दर्ज निर्वाचकों के पुत्र/पुत्री/संबंधी को चिन्ह्ति करने का निर्देश पूर्व में दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही ऐसे निर्वाचक जिनके द्वारा गणना प्रपत्र के साथ कोई कागजात संलग्न नहीं किया गया है, उनसे घर-घर जाकर दस्तावेज प्राप्त करने का निर्देश सभी बी.एल.ओ. को दिया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त विशेष प्रेक्षक (निर्वाचक सूची) श्रीमती अराधना पटनायक के निर्देशानुसार सभी संबंधित अधिकारियों को जिले के निर्वाचकों के बीच दावा-आपत्ति अवधि, दावा-आपत्ति प्राप्त करने का स्थल, दावा-आपत्ति जमा करने की प्रक्रिया, दावा-आपत्ति आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले कागजातों आदि के संबंध में जन जागरूकता फैलाने के लिए माईकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के सभी ग्राम पंचायतों में 06 अगस्त 2025 से 13 अगस्त 2025 तक ई-रिक्शा पर माईकिंग के माध्यम से दस्तावेज़ संकलन एवं दावा-आपत्ति प्रक्रिया की जानकारी आमजन को देंगे।

Check Also

• 21 मार्च को 10,186 से अधिक गैस सिलेंडरों का किया गया वितरण  • 22 मार्च को 23,672 गैस सिलेंडर वितरण होने की है संभावना

🔊 Listen to this   • बहेड़ी में एक होटल पर प्राथमिक दर्ज • 21 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *