छोटाईपट्टी में भव्य कलश शोभा यात्रा निकला
छोटाईपट्टी में महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू
शिव महापूराण कथा ज्ञान यज्ञ छोटाईपट्टी में शुरू
सदर दरभंगा।
सदर प्रखंड क्षेत्र के छोटाईपट्टी पंचायत के श्री-श्री 108 बाबा नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीमद् शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

हो गया है। यह ज्ञान यज्ञ का विसर्जन 22 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर इस यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस यज्ञ से पूर्व प्रातः में यज्ञ को सफल बनाने के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया। जिसमें सैकड़ों कुमारी कन्याओं ने भाग लिया। कलश शोभायात्रा पूरे गांव का परिक्रमा किया। इस कथा ज्ञान यज्ञ में हजारों श्रद्धालु जुटे। आज भागवत भूषण पंडित जानकी शरण ‘बाल व्यास’ जी महाराज ने श्रीमद् शिव महापूराण कथा में महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि देवाधिदेव महादेव विश्वास के प्रतीक है। जबकि माँ पार्वती श्रद्धा। श्रद्धा और विश्वास के संयोग से ही ईश्वर का प्राक्ट्य होता है। जो कार्तिकेय भगवान है। जिन्होंने तारकासुर का संहार कर जगत में अमन-चैन, शांति का विस्तार किया। भगवान शिव के एक पूत्र गणेश देवगणों के अध्यक्ष है तो दूसरे पूत्र कार्तिकेय देव सेनाओं के प्रमुख सेना नायक है। शिव का ही परिवार ऐसा है जहाँ परस्पर एक दूसरे का विरोधी दिखाई पड़ता परंतु व्यवहार में परस्पर में किसी से किसी को कोई संघर्ष नहीं है। सभी आपस में प्रेम और सदभावाना से मिलजुलकर रहते है। श्री शिव महापूराण इस कलिकाल में अमृत के समान है जिसके श्रवण मात्र से प्राणी का उद्धार हो जाता हैं। कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान यज्ञ तैयारी समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह, शरद कुमार सिंह, मुखिया अमरजीत सिंह, पंसस सुभाष सिंह, वार्ड सदस्य बेचन सिंह, मुख जजमान विक्की सिंह, ब्यूटी सिंह, ग्रामीण सनद कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, शिरोमणि सिंह, विजय सिंह, आलोक सिंह, मौसम सिंह, गोलू सिंह, भोलू सिंह, विकास सिंह, शशिरंजन झा,सुजीत, रौबीन, सत्यम, रोहित सिंह, फूल सिंह, हरिओम सिंह, सुमित कुमार, बैजू ठाकुर, ललिन्द्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal