• जिला के सभी मतदान केन्द्रों बी.एल.ओ करेंगे बी.एल.ए के साथ बैठक
दरभंगा – अर्हता तिथि 01.07.2025 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में 01 अगस्त, 2025 को प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन किया गया है। प्रारूप निर्वाचन सूची पर 01 अगस्त से 01 सितम्बर 2025 तक दावा-आपत्ति प्राप्त किया जा रहा है।

कौशल कुमार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला अधिकारी दरभंगा ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर भी एल ओ ओ और बी एल ए की बैठक का औचक जांच करेंगे। दावा आपत्ति दाखिल करने में आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर व्यापक व्यवस्था की गई है। इसके पूर्व भी दोनों की संयुक्त बैठक हुई है।
• 07 एवं 08 अगस्त 2025 को मतदान केन्द्र स्तरीय सभी बी.एल.ओ. द्वारा अपने मतदान केन्द्र के सभी राजनीतिक पार्टी के बी.एल.ए के साथ बैठक कर प्राप्त दावा-आपत्ति की विवरणी उनके साथ साझा करेंगे।
बैठक में सभी बी.एल.ए द्वारा 01 अगस्त को प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची में सम्मिलित निर्वाचकों की विवरणी का सत्यापन अपने स्तर से करते हुए निर्धारित अवधि में घोषणा-पत्र के साथ उनके द्वारा दावा-आपत्ति दाखिल किया जा सकता है।
21 जूलाई एवं 22 जुलाई को बी.एल.ए के साथ पूर्व में साझा किये गये सूची एवं प्रारूप प्रकाशन के बाद मतदान केन्द्रवार तैयार अद्यतन सूची, जिसमें ऐसे निर्वाचक, जिनके द्वारा गणना प्रपत्र समर्पित नहीं किया गया है । जिनका नाम प्रारूप सूची में नहीं, उसे भी बैठक के दौरान साझा किया जाएगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal