उद्योग मंत्री के कर कमलों से आइडिया फेस्टिवल कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ..   

उद्योग मंत्री के कर कमलों से आइडिया फेस्टिवल कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ..

 

दरभंगा  जिला दरभंगा के प्रेक्षागृह दरभंगा में  नीतीश  मिश्रा यg मंत्री उद्योग विभाग,बिहार सरकार,आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा  कौशल किशोर,जिलाधिकारी  कौशल कुमार, श्रद्धा शर्मा के कर कमलों से बिहार आइडिया फेस्टिवल कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किये।

बिहार आईडिया फेस्टिवल,उद्योग विभाग,बिहार सरकार की उद्यमिता के क्षेत्र में सकारात्मक सोच को व्यावहारिक धरातल पर उतारने की एक नई पहल है।

इसका आयोजन बिहार के सभी 38 जिलो में की जा रही है। इस आयोजन में बिहार से उद्यमिता के क्षेत्र में 10,000 नयी आईडिया को संकलित किया जाना है।

प्राप्त आईडिया से श्रेष्ठ आईडिया को चयन कर पुरस्कृत एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हे बिहार स्टार्ट-अप नीति 2022 के तहत सभी सुविद्या प्रदान की जायेगी।

इसके तहत 10 लाख रूपये की सीड फण्डिंग अपने प्रतिभा को उन्नयन करने के साथ-साथ एंजेल इन्वेस्टर सहित अन्य कई सुविधा प्रदान करने का प्रवधान है।

 

आयोजन के द्वितीय चरण में दरभंगा प्रमंडल के साथ सभी प्रमंडलों में आयोजन किया गया।

दरभंगा प्रमंडल से कुल-2538 आवेदन संकलित किया गया है। कार्यक्रम में लगभग 600 प्रतिभागी भाग लिया जिसमें दरभंगा जिले के छात्र/छात्रा, जीविका दीदी एवं विभिन्न योजना के लाभार्थी शामिल है।

बिहार में बदलाव लाने की दिशा में विभाग द्वारा चलाया जाने वाला यह एक सशक्त कदम है ,जहाँ प्रतिभागी अपने सपने एवं अपनी कल्पना को हकीकत में बदल सकते है।

 

जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आइडिया फेस्टिवल कार्यक्रम बिहार के 38 जिला में आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासना इसमें हर प्रकार से सहयोग करने के लिए कृत संकल्पित है।

उद्यमी को सरकार द्वारा सहयोग दिया जा रहा है,स्टार्ट अप काफी आगे बढ़ा है, हर एक छोटे व्यक्ति में भी पोटेंशियल है अपने आइडिया को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि एक आम आदमी भी आईडिया देता है और सही दिशा मिल जाने से वे काफी आगे चले जाते हैं।

उन्होंने कहा कि उद्यमी उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप पॉलिसी बहुत अच्छी पॉलिसी है।

सभी से अनुरोध किया कि अपने पोटेंशियल को समझें और आइडिया से बेहतर से बेहतर कार्य करें। उन्होंने उद्यमी को कहा कि रोजगार देने वाला बने।

आयुक्त महोदय ने संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने क्षमता को जाने और विकसित करें एवं दूसरों को रोजगार दें। रोजगार पाने वाले नहीं ,रोजगार देने वाले उद्यमी बने।

उन्होंने उद्यमी को कहा कि एक दूसरे से सीखे,समझे और पॉजिटिव वे में काम करें और अपने आइडिया को विकसित करें।

 

•  मंत्री  ने सभी उद्यमियों को शुभकामना दिया।

उन्होंने कहा कि जीविका दीदी बैंक का ऋण चुकाने में कभी विफल नहीं होती है।

उन्होंने कहा कि बिहार की स्टार्ट अप नीति अच्छी है, बिहार की युवाओं में काफी प्रतिभाएं हैं। हम सभी को आगे ले जाने की जरूरत है और बिहार के श्रद्धा शर्मा जैसे उद्यमी को आगे आने की जरूरत है।

 

• उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा सभी जिला में इंजीनियरिंग कॉलेज, जिला/अनुमंडलो में पॉलिटेक्निक कॉलेज ,आईटीआई आदि खोले गए हैं जहां से विद्यार्थियों को उन्नतत कनीकी और कौशल प्रदान किये जा रहे है।

बिहार आने वाले समय में सबसे अग्रणी राज्य बने,सरकार ने स्थानीय नीति बनाई है जो स्थानीय उत्पाद बनेगा, स्थानीय खरीद में प्राथमिकता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पूरे दुनिया में स्टार्ट अप इकोसिस्टम में भारत का तीसरा स्थान है।बिहार में 1500 से भी ज्यादा निबंधन स्टार्टअप में हुआ है और बिहार सरकार के स्टार्ट अप नीति से लाभ दिया गया है।

आइडिया फेस्टिवल में बिहार के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। आने वाले समय में पूरे देश स्तर एवं वैश्वीकरण स्तर पर बिहार के स्टार्ट अप के पद चिन्ह दिखेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी प्रमंडलीय मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। एक कार्यक्रम पटना में भी किया जाएगा जिसमें जिन लोगों ने भाग लिया है उन्हें स्टार्ट अप पॉलिसी से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार एवं भारत सरकार के योजनाओं को लाभ लेकर उद्यमी अपने उद्यम को स्थापित कर रहे हैं।

इस अवसर पर सभी संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।।

कार्यक्रम की अंत में  मंत्री  ने 22 स्टालों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और सभी उद्यमियों को हौसलावर्धन भी किया।

 

Check Also

• बिहार दिवस की सभी तैयारी पूर्ण • 22 मार्च को धूमधाम के साथ बिहार दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे

🔊 Listen to this   • 22 मार्च को धूमधाम के साथ बिहार दिवस कार्यक्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *