Breaking News

सीएम साइंस कॉलेज में शुरू हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

सीएम साइंस कॉलेज में शुरू हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

स्वतंत्रता दिवस के 78 वें वर्षगांठ के उपलक्ष में सीएम साइंस कॉलेज में सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई।भौतिकी की शिक्षिका डा रश्मि रेखा के संयोजन में सोमवार को आयोजित कार्टूनिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ‘पृथ्वी बचाओ’ की थीम पर सुंदर परिकल्पना के साथ अपनी कलाकारी का जादू जमकर बिखेरा। प्रधानाचार्य प्रो संजीव कुमार मिश्र ने प्रतियोगिता का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। अन्य प्रतियोगिता के रूप में मिथिला चित्रकला, स्केचिंग, मेहंदी कला एवं रंगोली के साथ ही ‘विकसित भारत की संकल्पना @ 2047’ विषय पर निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं के संयोजक क्रमशः डा अजय कुमार ठाकुर, डा रवि रंजन, डा निधि झा, डा सुषमा रानी, डा दिनेश प्रसाद साह एवं डा युगेश्वर साह बनाए गए हैं।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *