Breaking News

सी.एम.साइंस कॉलेज में आयोजित हुआ अभिभावक-शिक्षक संवाद कार्यक्रम

सी.एम.साइंस कॉलेज में आयोजित हुआ अभिभावक-शिक्षक संवाद कार्यक्रम

छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक सफलता और उनके समग्र विकास के लिए अभिभावक और शिक्षक के बीच निरंतर संवाद अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे एक ऐसे सहयोगात्मक वातावरण का निर्माण होता है जहाँ दोनों पक्ष मिलकर छात्रों की शैक्षणिक यात्रा को आसान बनाने में सक्षम होते हैं। यह बात मंगलवार को सी. एम. साइंस कॉलेज में करीब एक दशक बाद आयोजित अभिभावक-शिक्षक संवाद कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रो संजीव कुमार मिश्र ने कही। उन्होंने कहा कि जब अभिभावक और शिक्षक नियमित रूप से स्वस्थ संवाद करते हैं, तो यह विश्वास और आपसी सम्मान को भी मजबूती प्रदान करता है, जिससे सहयोगी और समावेशी शैक्षणिक अनुभव को बढ़ावा मिलता है। इससे छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और करियर मार्गदर्शन की दिशा में अभिभावकों एवं शिक्षकों की साझी भागीदारी सुनिश्चित होता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य ने छात्रों एवं अभिभावकों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और यथासंभव इसके समुचित निदान का भरोसा दिलाया। साथ ही अभिभावकों को इस बात का संकल्प दिलाया कि वे किसी भी परिस्थिति में अपने पाल्यों को निश्चित रूप से कक्षाओं में भेजेंगे। प्रधानाचार्य ने नामांकन के बाद आज पहली बार अपने अभिभावकों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेने महाविद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनके लिए अलग से अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस बाबत उन्होंने शिक्षकों को मौके पर ही कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए। संवाद के दौरान छात्रों की उपस्थिति, परीक्षा परिणाम, व्यवहारिक प्रशिक्षण और भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं पर अभिभावकों के साथ प्रधानाचार्य ने खुलकर चर्चा। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में किसी भी शिक्षण संस्थान के लिए नैक मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना अनिवार्य है और ऐसा करना सभी अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की संयुक्त भागीदारी के बिना असंभव है।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *