Breaking News

• कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने इस्कॉन मंदिर,शुभंकरपुर का किया संयुक्त निरीक्षण… 

 

• कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने इस्कॉन मंदिर,शुभंकरपुर का किया संयुक्त निरीक्षण…

दरभंगा  जिला अंतर्गत कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार के सफल आयोजन एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर आज जिलाधिकारी  कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने संयुक्त रूप से शुभंकरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर का निरीक्षण किये।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने रूट के संबंध में भी जानकारी लिए,बताया कि दो रूट है एक रूट क्षतिग्रस्त है को जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द सड़क को मोटरेबल बनाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा आपात स्थिति से निपटने हेतु सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर लें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा रहा है ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मना सकें।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।

मौके पर अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *