• वोट अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रखंडों में निकला प्रचार गाड़ी।

• चुनाव आयोग मनमानी के खिलाफ जनता में व्यापक आक्रोश, 27 को दासियों हजार लोग करेंगे स्वागत…
दरभंगा वोट अधिकार यात्रा व मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने को लेकर आज भाकपा(माले) द्वारा जिले के चार प्रखंडों में प्रचार गाड़ी निकाला गया है। प्रचार गाड़ी सभी पंचायतों में जाकर 27 अगस्त को दरभंगा में लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी, बिहार में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव, भाकपा(माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी यात्रा की अगुआई करेंगे जिसके स्वागत को लेकर जगह जगह भाकपा(माले) कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बताया कि यात्रा व मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने को लेकर भाकपा(माले) का प्रचार अभियान तेजी से चल रहा है। जगह जगह जनता का जनसमर्थन मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रचार गाड़ी बहादुरपुर में प्रखंड सचिव विनोद सिंह, हायाघाट में मोहम्मद जमालुद्दीन, शहर में कामेश्वर पासवान, जाले में ललन पासवान, सदर में अशोक पासवान व शनिचरी देवी, बहेड़ी में शंभु साह के नेतृत्व में प्रचार गाड़ी निकला हुआ है। वही बहादुरपुर प्रखंड के श्रीदिलपुर में माले नेता हरि पासवान के द्वारा बैठक आयोजित कर यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में चलने की अपील की है।
आगे श्री यादव ने बताया कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग काम कर रही है। जगह जगह मतदाताओं का नाम काटने की खबर आ रही है। बीएलए द्वारा जो कंप्लेन किया गया है उसको अभी तक चुनाव आयोग नहीं दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि भाकपा(माले) के बीएलओ बूथ स्तर ओर छुटे हुए मतदाताओं को नाम जुड़वाने के काम में लगे हुए है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal