• विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर डी ई ओ ने की बैठक…

दरभंगा आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की अंतर्गत 81, अलीनगर और और 82, दरभंगा ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन के सफल संचालन के लिए अंबेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक।
उल्लेखनीय है की *अलीनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 324 भवनों की संख्या 107 तथा सेक्टर अधिकारी 32 प्रतिनियुक्त किए गए हैं*।
• दरभंगा ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या 345 मतदान भवनों की संख्या 185 और सेक्टर अधिकारियों की संख्या 34 है*।
बैठक में आज दोनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी तथा संबंधित थाना अध्यक्ष उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी थाना अध्यक्ष से सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण करने का निर्देश दिया। सभी थाना अध्यक्षों से मतदान केंद्रों की संख्या और उसके लोकेशन और शांति व्यवस्था के संबंध में विस्तृत समीक्षा की।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी को मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण करें और स्थानीय लोगों से संपर्क में रहे ।सभी मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर जाने के लिए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर संबंधित थाना को लिखित दिया जा रहा है कि निरोधात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
इसी प्रकार जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने क्रमशः सभी सेक्टर पदाधिकारी से एक एक मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति, मतदान भवन, मतदान केंद्रों की संख्या, मतदान केंद्रों का मानचित्र , पेयजल ,बिजली, रैम्प और मतदान केंद्रों तक आने-जाने में समय तथा संपर्क पथो के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया और बेहतर ढंग से कार्यों को क्रियान्वयन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कर्तव्य निष्ठ और तेज तर्रार अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सेक्टर दंडाधिकारी के रूप में की गई है। अपने सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को शांतिपूर्ण ढंग से वोट करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र के आसपास रहने वाले 25 से 30 व्यक्तियों को मोबाइल नंबर लिखने का आदेश दिया गया है जिसे की विषम परिस्थिति में उनसे संपर्क किया जा सके शांतिपूर्ण और भाई मुक्त वातावरण में मतदान के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है। मतदान प्रक्रियामें में बाधक बनने वाले असामाजिक तत्वों को कठोरता से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे है।
सभी सेक्टर अधिकारी को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के संबंध में विस्तृत रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। जिससे कि मतदान केंद्रों पर रिप्लेस करने में कोई सुविधा नहीं हो।
बैठक में विशेष रूप से सेक्टर पदाधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन,रूट मैप तैयार करना,शौचालय,स्वच्छ पेयजल, दिव्यांग जनों हेतु रैम्प की व्यवस्था,पर्याप्त विद्युत आपूर्ति, पहुंच पथ की स्थिति इत्यादि बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।
बिहार विधानसभा निर्वाचन में 70 से 75 प्रतिशत मतदान करवाने के लिए सभी अधिकारी तैयार रहेंगे। जो मतदाता मतदान प्रक्रिया से उदासीन है उन्हें भी मुख्य धारा में लाकर मतदान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।
सभी 3329 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए बाहर से काफी संख्या में मिलिट्री फोर्स आएंगे, जिनके आवासन के संबंध में अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया।
उन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारी को मतदान केन्द्रों का मैप तैयार कर लेने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एफ एस टी और एस एस टी टीम का गठन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को इलेक्शन मूड में आकर निर्वाचन आयोग की निर्देश के अनुसार कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिस मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है,प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी समन्वय स्थापित कर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियाँ पूर्ण करने को कहा।
बैठक में विकास कुमार निर्वाचक निबंधन अधिकारी दरभंगा ग्रामीण उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अलीनगर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, प्रखंड विकास अधिकारी अंचालाधिकारी ,प्रखंड पंचायती राज अधिकारी आदि उपस्थितअधिकारियों थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal