“हम बदलेंगे दरभंगा” जनयात्रा का माँ श्यामा मंदिर से हुआ शुभारंभ
दरभंगा मिथिलावादी पार्टी के युवा नेता अभिषेक कुमार झा के नेतृत्व में आज दरभंगा की धरती से “हम बदलेंगे दरभंगा” जनयात्रा की ऐतिहासिक शुरुआत हुई।

माँ श्यामा मंदिर में पूजा-अर्चना और आशीर्वाद ग्रहण करने के बाद यात्रा को हरि झंडी दिखाकर विदा किया गया। इस यात्रा का प्रारंभ कंसी से हुआ और यह वार्ड 40 स्थित अभण्डा तक 10 सितंबर को पहुँचेगी।
यात्रा की शुरुआत के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर अभिषेक झा ने कहा—
दरभंगा ने बीते 20 वर्षों से बदहाली और उपेक्षा झेली है। अब विकास का संकल्प दरभंगा का हर नागरिक लेगा। यह यात्रा सिर्फ नारा नहीं, बल्कि दरभंगा की समस्याओं को समझने और उनके समाधान की ठोस योजना बनाने का अभियान है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल चौधरी ने युवाओं को आगे आकर नेतृत्व संभालने का आह्वान किया, वहीं सी ए संदीप झा
ने पानी, सड़क और जाम की गंभीर समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अब बदलाव की नई शुरुआत हो चुकी है।
इस मौके पर रवि के पटवा, दीपक और रोहित हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार झा रणवीर चौधरी ,राज पासवान रजत रंजन बिट्टू कुमार सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
दरभंगा की जनता की समस्याओं को सुनने और बदलाव का संदेश देने निकली यह यात्रा आने वाले दिनों में जनचेतना और विकास का नया अध्याय लिखने जा रही है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal