Breaking News

एलएनएमयू दरभंगा का बीएड विभाग के छात्र एवं छात्राएं भी बिहार स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना का ले सकते है लाभ

एलएनएमयू दरभंगा का बीएड विभाग के छात्र एवं छात्राएं भी बिहार स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना का ले सकते है लाभ

 

दरभंगा   ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के बीएड विभाग के सभागार में जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र दरभगा द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला-सह-काउंसिंलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र दरभंगा के प्रबंधक विकास कुमार,सहायक प्रबंधक राजेश कुमार रंजन एवं रंग नाथ त्रिपाठी तथा बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अरविन्द कुमार 2024-26 एवं 2025-27 में नामांकित छात्र-छात्राए शामिल हुए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रबंधक  विकास कुमार द्वारा बताया गया कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के जरिये राज्य सरकार द्वारा बीएड में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र और छात्राएं को क्रमशः 04 प्रतिशत एवं 01 प्रतिशत साधारण ब्याज की दर से अधिकतम 2 लाख 90 हजार शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही साथ बताया गया कि दरभंगा जिला का यह पहला शिक्षण संस्थान है,जिसे बीएड के लिए शिक्षा विभाग द्वारा सात निश्चय के पोर्टल पर जोड़ा गया है।

संस्थान के नामांकित पात्र सभी छात्र-छात्रा बिहार स्टुडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते है। उक्त योजनाओं का लाभ लेने के लिए डीआरसीसी केन्द्र से निःशुल्क आवेदन दिया जा सकता है।

 

कार्यशाला-सह-काउंसिंलिंग कार्यक्रम में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० अरविन्द कुमार मिलन ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि बिहार सरकार द्वारा आर्थिक समस्या से जुझ रहे विद्यार्थियों को बिहार स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से शिक्षा ऋण उपलब्ध करा रही है, प्रत्येक युवाओं को लाभ प्राप्त करना चाहिए।

सभी छात्र-छात्राओं को जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र में जाकर निबंधन कराकर बिहार स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से जुड़कर लाभान्वित हो।

सहायक प्रबंधक  राजेश कुमार रंजन द्वारा सभी छात्र-छात्राओ का प्रश्नों का उतर देकर उनके सभी प्रकार के योजना संबंधित समस्याओं का निराकरण किया गया।

 

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *