Breaking News

कल कुशेश्वर स्थान में लगेगा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला दर्जनों कम्पनी लगाएगी स्टॉल,युवाओं को मिलेगा नौकरी ,/प्रशिक्षण का अवसर

कल कुशेश्वर स्थान में लगेगा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला

 

दर्जनों कम्पनी लगाएगी स्टॉल,युवाओं को मिलेगा नौकरी ,/प्रशिक्षण का अवसर

 

 

दरभंगा  – दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के सतीघाट स्थित राजकीयकृत नंद उच्च विद्यालय परिसर में 29 अगस्त 2025 को रोजगार सह मार्गदर्शन मेला आयोजित होगा।

मेले का आयोजन जीविका की ओर से किया जा रहा है, इसमें 18 से 35 वर्ष तक के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

*साथ ही विभिन्न कम्पनी स्टॉल लगाकर युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराएंगी तथा योग्य उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑन-द-स्पॉट नियुक्ति पत्र भी दिया जाएगा।*

मेला में जिला परामर्श सह संसाधन केंद्र और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे और युवाओं को स्वरोजगार व प्रशिक्षण संबंधी अवसरों की जानकारी देंगे।

मेला के प्रचार-प्रसार के लिए बीपीएम संजीव शर्मा, रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिलटू तथा सूक्ष्म वित्त प्रबंधक सह प्रखंड मेंटर सुबीर झा की अगुआई में कौशल विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया,जो विभिन्न पंचायतों और गांवों में घूमकर लोगों को मेले की जानकारी दे रहा है।

 

 

स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है ताकि अधिक से अधिक युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें।

 

Check Also

डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा

🔊 Listen to this   डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *