• जल निकासी व्यवस्था हेतु जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश…

दरभंगा शहरी क्षेत्र में बुडको द्वारा कराए जा रहे जल निकासी व्यवस्था से संबंधित नाला निर्माण कार्य की प्रगति एवं इसमें आ रही समस्याओं की समीक्षा जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में की गई।
बैठक में बताया गया कि बेला मोड़, बागमोर, इंडस्ट्रियल एस्टेट, जीएम रोड, मिर्जापुर रोड, देवी रोड, एसएच 50, वीआईपी रोड,आईबी स्मृति हॉस्पिटल,दोनार चौक, गौशाला रोड, भटियारी सराय, जेपी चौक, भगवानदास रोड, सीएम कॉलेज, इमामबारी, उर्दू बाजार, दरभंगा टावर,नाका-4, छोटी एकमी घाट आदि में निर्माण का कार्य चल रहा है*।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी एवं एजेंसी को जीएम रोड,मिर्जापुर रोड, देवी रोड,एसएच 50,वीआईपी रोड,आईबी स्मृति हॉस्पिटल,दोनार चौक,गौशाला रोड, भटियारी सराय,जेपी चौक,भगवानदास रोड,सीएम कॉलेज नाला निर्माण गुणवत्ता के साथ प्रगति लाने का निर्देश दिया ।
उन्होंने कार्यपालक अभियंता बुडको को नाला निर्माण कार्य में पड़ने वाले विद्युत पोल शिफ्टिंग हेतु सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत को सूची के अनुसार जल्द प्राक्कलन बनाकर बुडको को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता को नाला निर्माण में अतिक्रमित जमीन को तथा शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शहर में जल जमाव,नाला निर्माण की समस्या को दूर करने हेतु सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय बनाकर गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य करना सुनिश्चित करें। लापरवाही पर संबंधित अधिकारी और एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बुडको के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जहां-जहां कार्य में बाधाएं आ रही हैं, उनकी पहचान कर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए समाधान सुनिश्चित करें ।
उन्होंने नगर निगम,पथ निर्माण विभाग एवं विद्युत विभाग से समन्वय बनाकर अतिक्रमण एवं यातायात प्रबंधन जैसी समस्याओं को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया।
बैठक में नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, वरीय उप समाहर्ता निशांत कुमार,कार्यपालक अभियंता बुडको, पथ निर्माण विभाग, विद्युत विभाग एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal