Breaking News

अभाविप दरभंगा छात्रा इकाई द्वारा ऋतुमति अभियान का आयोजन किया गया।    

 

अभाविप दरभंगा छात्रा इकाई द्वारा ऋतुमति अभियान का आयोजन किया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दरभंगा छात्रा इकाई के द्वारा राम नंदन मिश्रा राजकीय बालिका +2 विद्यालय दरभंगा में ऋतुमति अभियान का आयोजन किया गया जिसमें डॉ सुमन कुमारी शर्मा ने मेंस्ट्रूअल हाइजीन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया मासिक धर्म महिलाओं के जीवन का एक सामान्य और स्वाभाविक हिस्सा है। हर महीने महिला शरीर में होने वाली इस प्रक्रिया के दौरान स्वच्छता बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता को नज़रअंदाज़ करने से न केवल शारीरिक परेशानियाँ बढ़ सकती हैं, बल्कि कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य पूजा कश्यप ने कहा कि ऋतुमती अभियान महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और उससे जुड़े सामाजिक पहलुओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे अभाविप जैसे संगठन बिहार ही नहीं पूरे भारत में सक्रिय रूप से चला रहे हैं।

विभाग छात्रा प्रमुख तेजस्विता ने बताया ऋतुमति अभियान के माध्यम से छात्राओं को पीरियड के समय सेनेटरी पैड का उपयोग करने व माहवारी जैसी बीमारी से सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया, साथ ही सैकड़ों छात्राओं को सैनिटरी पैड बंटा गया। मैके पर परिषद की कार्यकर्ता पूजा पंजियार, अदिति कुमारी मौजूद थी।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *