06 सितम्बर से होगा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण…

दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, कौशल कुमार के आदेश के आलोक में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 की तैयारी के लिए दरभंगा जिलान्तर्गत सभी 10 (दस) विधान सभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारियों का 06 सितम्बर से 10 सितम्बर 2025 तक विधानसभा क्षेत्रों की बैठक-सह-प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दरभंगा, समाहरणालय परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में किया जाएगा।
• उन्होंने कहा कि बैठक-सह-प्रशिक्षण कार्यशाला का प्रमुख्य उद्देश्य ई.वी.एम./वी.वी.पैट संचालन , प्रशिक्षण एवं भेद्यता मानचित्रण से संबंधित प्रपत्रों के प्रारंभिक प्रतिवेदन की तैयारी से संबंधित प्रशिक्षित करना है।
उन्होंने कहा कि 78-कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी का प्रशिक्षण 06 सितम्बर को पूर्वाह्न 11ः00 बजे , 79-गौड़ाबौराम विधान सभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी का प्रशिक्षण अपराह्न 02ः00 बजे से होगा।
07 सितम्बर को 80-बेनीपुर विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी का प्रशिक्षण पूर्वाह्न 11ः00 बजे से, 81-अलीनगर विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी का प्रशिक्षण अपराह्न 02ः00 बजे से होगा।
08 सितम्बर को 82-दरभंगा ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी का प्रशिक्षण पूर्वाह्न 11ः00 बजे
83-दरभंगा विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी का प्रशिक्षण अपराह्न 02ः00 बजे से होगा।
09 सितम्बर को 84-हायाघाट विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी का प्रशिक्षण पूर्वाह्न 11ः00 बजे से, 85-बहादुरपुर विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी का प्रशिक्षण अपराह्न 02ः00 बजे से होगा।
10 सितम्बर को 86-केवटी विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी का प्रशिक्षण पूर्वाह्न 11ः00 बजे से, 87-जाले विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी का प्रशिक्षण अपराह्न 02ः00 बजे से होगा। *उन्होंने कहा कि सभी दस (10) विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत कुल – 359 सेक्टर बनाये गये है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal