लघु सिंचाई गणना एवं द्वितीय जल निकाय गणना संदर्भ के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण…

दरभंगा में सातवीं लघु सिंचाई गणना एवं द्वितीय जल निकाय गणना संदर्भ वर्ष 2023-24 के सफल क्रियान्वयन के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित की गई।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्त्ता (राजस्व), जिला सांख्यिकी पदाधिकारी,कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, जिला कृषि पदाधिकारी, एवं कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल,प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी,सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी एवं प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी उपस्थित थे।
श्री मनोज कुमार अपर समाहर्ता राजस्व एवं श्री वीरेन्द्र प्रसाद देव,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, दरभंगा के द्वारा गणना कार्य की आवश्यकता ,महत्व एवं क्रियान्वयन पर विस्तार पूर्वक बताया गया एवं गणना कार्य के कार्यान्वयन के संबंध श्री सुमीत कुमार ,मास्टर ट्रेनर, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, मननीगाछी के द्वारा विस्तार से बताया गया।
उन्होंने प्रशिक्षण में बताया कि भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अधीन जल संसाधन,नदी विकास एवं गंगा सर्वेक्षण विभाग द्वारा सिंचाई के लघु स्त्रोतों से संबंधित विभिन्न आँकड़े के संग्रहण हेतु प्रत्येक पाँच वर्ष के अन्तराल पर लघु सिंचाई गणना काराई जाती है।
प्रथम लघु सिंचाई गणना 1986-87 में कराई गयी थी। इसी कड़ी में वर्त्तमान गणना सातवीं लघु सिंचाई गणना संदर्भ वर्ष 2023-24 का क्रियान्वयन किया जाना है।
इस गणना के तहत् जून 2024 से पहले जिला अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी राजस्व ग्राम में स्थायी या अस्थायी रूप से कार्यरत सिंचाई के लघु साधनों यथा- कुँएँ (well) एवं नलकूप (Tubewell) की गणना कराई।
वर्त्तमान गणना के साथ हीं जिलान्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में द्वितीय जल निकाय गणना के अन्तर्गत तालाबों की गणना की जाएगी।
साथ ही दोनों गणना कार्य मोबाईल एप्लिकेशन के माध्यम से डिजिटल रूप में कराया जाना है। यह गणना कार्य कुल 212 प्रगणकों एवं 20 पर्यवेक्षकों द्वारा 1244 राजस्व ग्राम एवं नगर निकायों में सम्पन्न कराया जाएगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal